फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC suspended Sarpanch who failed to remove encroachment on Panchayat land in village Buwan

Fatehabad News: गांव बुवान में पंचायती जमीन पर कब्जा हटवाने में असफल रहे सरपंच को डीसी ने किया निलंबित

Tue, 17 Sep 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
DC suspended Sarpanch who failed to remove encroachment on Panchayat land in village Buwan
लघु सचिवालय
भूना। ग्राम पंचायत बुवान में जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जा मामले को लेकर कार्रवाई नहीं करने पर बीडीपीओ भूना की सिफारिश पर सरपंच परमजीत कौर को उपायुक्त मनदीप कौर ने सोमवार को निलंबित कर दिया है। जोहड़ की जमीन पर कब्जे की शिकायत सीएम विंडो पर मिलने के बाद सरपंच को नोटिस दिया गया था, जिसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उधर, सरपंच परमजीत कौर ने कहा कि बिना किसी कारण के उन्हें निलंबित किया गया है। उन्हें राजनीतिक रूप से मोहरा बनाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के बाद 17 लोगों को नियम एक और दो के तहत नोटिस भी दे दिए गए जबकि पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सरपंच ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अपनी खामियां दबाने के उद्देश्य से और राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किया है।
विज्ञापन

सरपंच परमजीत कौर ने बताया कि 1947 से ही कई परिवारों ने अपने रिहायशी मकान बनाए हुए हैं। परंतु गांव की रंजिश के चलते निशानदेही करवाई गई तो उपरोक्त परिवारों की जमीन जोहड़ के नाम दर्शाई गई। ग्राम पंचायत ने कब्जाधारी लोगों को पहले नोटिस दिया गया। मगर कोई जवाब नहीं दिया गया तो दूसरा नोटिस दिया और बीडीपीओ कार्यालय को कब्जाधारियों की रिपोर्ट देकर पुलिस मदद व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके कार्रवाई के लिए प्रस्ताव डाला गया। मगर अधिकारियों ने राजनीतिक दबाव के चलते कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरपंच की लापरवाही अपनी रिपोर्ट में दिखा दी। सरपंच का आरोप है कि मैं एक महिला सरपंच हूं और गांव की राजनीति के चलते डीसी ने बिना किसी जांच पड़ताल के उन्हें निलंबित किया गया है, जो कि नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यह है मामला
ग्राम पंचायत बुवान के एक व्यक्ति ने सीएम विंडो में शिकायत लगाकर जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे करने के आरोप लगाए थे। इसकी निशानदेही होने पर 17 परिवारों का कब्जा पाया गया। इनके घर खाली करवाने को लेकर बीडीपीओ राज सिंह ने सरपंच को निर्देश दिए। सरपंच परमजीत कौर ने पंचायती राज अधिनियम के तहत पहले नोटिस 17 लोगों को दिया जबकि दूसरा नोटिस देकर पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत किया। पंचायत के नोटिस देने के बाद कब्जाधारी लोगों ने न्यायालय में याचिका डाल दी और फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
-----
पंचायत जमीन को लेकर सरपंच को किया गया है निलंबित : बीडीपीओ

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि डीसी ने ग्राम पंचायत बुवान की जमीन पर कब्जे को लेकर सरपंच परमजीत कौर को सस्पेंड किया है। पंचायती जमीन पर कब्जा होने को लेकर सरपंच ने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसलिए कार्रवाई हुई है। सस्पेंड ऑर्डर सोमवार देर शाम को ही आए हैं।

-----------
दो पंचों को भी किया किया निलंबित

इसके अलावा उपायुक्त मनदीप कौर ने गांव काताखेड़ी के वार्ड नं 3 के पंच काला सिंह और वार्ड नं. 6 की पंच आशा रानी को निलंबित कर दिया है। इन पर आरोप था कि ये ग्राम पंचायत की पिछली पांच बैठकों में नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed