{"_id":"661445e4cc7c1be58d0bb2f4","slug":"dc-suspended-sarpanch-of-village-lamba-for-presenting-fake-degree-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-115305-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फर्जी डिग्री पेश करने पर डीसी ने गांव लांबा के सरपंच को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फर्जी डिग्री पेश करने पर डीसी ने गांव लांबा के सरपंच को किया निलंबित
Tue, 09 Apr 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। उपायुक्त राहुल नरवाल ने फर्जी डिग्री लगाकर सरपंच बनने पर गांव लांबा के सरपंच गुरदेव सिंह को निलंबित कर दिया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सरपंच के पास से सभी सरकारी दस्तावेज ले लेने के आदेश दिए गए हैं। सरपंच के खिलाफ पहले ही रतिया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
गांव लांबा निवासी शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह ने 7 दिसंबर 2022 को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप था कि सरपंच गुरदेव ने दसवीं कक्ष का फर्जी प्रमाण पत्र लगाया है। इसकी जांच की जानी चाहिए। यह जांच पिछले डेढ़ साल से चल रही थी। इससे पहले रतिया पुलिस ने 9 मई 2023 को विभिन्न धारा के तहत मामला भी दर्ज कर लिया था। परंतु शिकायतकर्ता जितेन्द्र सिंह 28 अगस्त 2023 को उपायुक्त के सम्मुख प्रस्तुत हुआ। इसके बाद शिकायत की जांच एडीसी, जिला शिक्षा अधिकारी व योजना अधिकारी से करवाई गई। उक्त शिकायत के संबंध में सभी दस्तावेजों का अध्ययन किया गया। सरपंच गुरदेव सिंह द्वारा दसवीं की परीक्षा उत्तरप्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद प्रयागराज से की गई है। जिस बारे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से रिपोर्ट ली गई। रिपोर्ट अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित कोई भी परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित किसी भी परीक्षा के समकक्ष मान्यता प्राप्त नहीं है और ना ही समकक्षता सूची में शामिल है। ऐसे में यह डिग्री फर्जी मिली। इसके बाद डीसी ने सरपंच को निलंबित करने के आदेश जारी किए।