फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC formed a committee, investigation report must be submitted in two days; staff accused the in-charge of Ratia's women's college of mental harassment

Fatehabad News: डीसी ने गठित की कमेटी, दो दिन में सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट, रतिया के महिला महाविद्यालय के इंचार्ज पर स्टाफ ने लगाया था मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Wed, 25 Feb 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
DC formed a committee, investigation report must be submitted in two days; staff accused the in-charge of Ratia's women's college of mental harassment
फतेहाबाद। रतिया के शहीद देवेंद्र सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय के कार्यवाहक प्रिंसिपल परमजीत संधा पर कॉलेज के ही स्टाफ ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के चार दिन बाद बुधवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी को दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कमेटी का कंवीनर एसडीएम रतिया होंगे, जबकि इसमें जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, प्रिंसिपल सुमित्रा और प्रोफेसर रिचा भी शामिल हैं। जांच में शिकायतकर्ता स्टाफ और कॉलेज इंचार्ज के बयान लिए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज स्टाफ ने निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग को भी शिकायत भेजी है। शिकायत में 19 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि इंचार्ज द्वारा महिला स्टाफ के पहनावे पर अनुचित टिप्पणियां की जाती हैं और कार्यस्थल का माहौल तनावपूर्ण बना दिया गया है, जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से प्रभावित हैं। इसके अलावा शिकायत में बताया कि महिला कर्मचारियों को कार्यालय में अकेले बुलाया जाता है, जिससे वे असहज महसूस करती हैं। सूत्रों के अनुसार, शिकायत के बाद मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया जा रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग मुख्यालय भी मामले में जांच कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed