फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dayanand Sihag retired from the post of District Education Officer after 33 years of service.

Fatehabad News: 33 साल की सेवाओं के बाद जिला शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए दयानंद सिहाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dayanand Sihag retired from the post of District Education Officer after 33 years of service.
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग में 33 वर्षों की सेवाओं के बाद जिला शिक्षा अधिकारी पद से बुधवार को दयानंद सिहाग सेवानिवृत्त हो गए। अब डाइट प्रिंसिपल संगीता बिश्नोई डीईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी। डीईओ सिहाग की सेवानिवृति पर कार्यालय की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा अलग-अलग सरकारी स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए। यहां तक कि जांडली कलां में गांव की तरफ से सम्मान समारोह रखा गया। गांव में पहुंचने पर फूल बरसाकर डीईओ का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

दयानंद सिहाग ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर मिले सम्मान को वह कभी नहीं भूल पाएंगे। शिक्षा को लेकर वह अपनी सेवा आगे भी जारी रखेंगे। सिहाग ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक शिक्षा गांव सिवानी बोलान से की। इसके बाद 10वीं कक्षा गांव जांडली कलां, राजकीय पीजी कॉलेज हिसार से अंग्रेजी विषय में स्नातकोतर, सीआरएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन हिसार से बीएड तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एमएड की। 7 नवंबर 1991 को राजकीय उच्च विद्यालय, कुम्हारिया में गणित अध्यापक के पद पर ज्वाइन किया। उसके बाद 11 फरवरी 1994 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांगड़ व 19 सितंबर 1995 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां में अंग्रेजी प्राध्यापक पद पर सेवाएं दीं। 22 अक्तूबर 2002 को उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां के प्रिंसिपल, 3 अप्रैल 2012 को बीईओ भूना, 14 अगस्त 2015 को डिप्टी डीईओ तथा 29 अगस्त 2018 को जिला शिक्षा अधिकारी पद पर ज्वाइन किया। लगभग साढ़े पांच साल तक जिले में डीईओ पद पर सेवाएं दी।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रह चुकी हैं संगीता
जिला शिक्षा अधिकारी का पद खाली होने के बाद डाइट प्रिंसिपल संगीता बिश्नोई अब डीईओ का कार्यभार संभालेंगी। संगीता बिश्नोई पहले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के पद पर भी रह चुकी हैं। पिछले कई सालों से वह डाइट मताना में प्रिंसिपल पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed