{"_id":"6afde202997b4764010a8c6e","slug":"daughter-in-law-creates-a-scene-outside-in-laws-house-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-164884-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ससुराल के बाहर बहू ने किया हंगामा, जेठ के साथ हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ससुराल के बाहर बहू ने किया हंगामा, जेठ के साथ हुई हाथापाई
Wed, 18 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर बुधवार दोपहर को एक महिला ने अपने ससुराल के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला और उसके जेठ के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार पुलिस कर्मियों के सामने दो पक्ष आपस लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
महिला ने अपनी सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कोर्ट में तारीख भुगतने गई थी। इसी दौरान पीछे से उसकी सास ने घर पर ताला लगा दिया। महिला का आरोप है कि उसकी सास उसे ससुराल में प्रवेश नहीं करने दे रही है। महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ भी विवाद चल रहा है। बुधवार को ससुराल पहुंचने पर महिला की अपने जेठ के साथ कहासुनी हो गई। देखते-ही-देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर हुए हंगामे का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शहर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं आई है।