{"_id":"619d25d1ee395055e61f7465","slug":"dap-stock-out-of-five-days-at-six-iffco-centers-fatehabad-news-hsr617628980","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह इफको केंद्रों पर पांच दिनों से डीएपी का स्टॉक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह इफको केंद्रों पर पांच दिनों से डीएपी का स्टॉक खत्म
विज्ञापन
फतेहाबाद स्थित इफको केंद्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में डीएपी खाद का संकट लगातार जारी है। पिछले पांच दिनों से इफको के छह खरीद केंद्रों पर डीएपी का स्टॉक खत्म हो चुका है। नई सप्लाई इस सप्ताह आने के भी आसार कम है। किसान हर रोज इफको केंद्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें स्टॉक नहीं होने की जानकारी देकर भेज दिया जाता है। निराश होकर किसान निजी विक्रेताओं के पास जाते हैं। मगर वहां भी पर्याप्त मात्रा में डीएपी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में किसानों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है।
कृषि विभाग के अनुसार अभी तक जिले में 50 फीसदी गेहूं की बिजाई हुई है। 15 दिसंबर तक गेहूं बिजाई का कार्य चलना है। शिवालय मार्केट स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर शुक्रवार से डीएपी खाद का स्टॉक खत्म है। यूरिया खाद का स्टॉक भी शनिवार दोपहर बाद खत्म हो गया। केंद्र पर पहुंचने वाले किसान जब कर्मचारियों से सप्लाई आने की तारीख पूछते हैं, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। उन्हें सिर्फ इंतजार करने की बात कह दी जाती है। ऐसे में डीएपी व यूरिया के अभाव में इफको केंद्र खाली पड़े हैं।
निजी विक्रेता डीएपी के साथ जबरदस्ती दे रहे कीटनाशक
किसानों का आरोप है कि कुछ पेस्टीसाइड की दुकानों पर खाद उपलब्ध है लेकिन वह सिर्फ उन्हीं किसानों को खाद दे रहे हैं, जो खाद के साथ कीटनाशक भी उनकी दुकान से खरीद रहे हैं। दुकान पर आए किसानों को अगर 2 से 3 कट्टे चाहिए तो उन्हें बिना अंगूठा लगाए ही खाद दी जा रही है। जो किसान कीटनाशक लेने से इंकार करता है, उसे डीएपी नहीं दी जाती है। ऐसे में बिजाई के समय में डीएपी की तत्काल जरूरत के कारण किसानों को मजबूरन कीटनाशक भी खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
कोट
पांच दिन से इफको के सभी सेवा केंद्रों पर डीएपी व यूरिया का स्टॉक खत्म है। दो-चार दिन में सिरसा में रैक लगने की संभावना है, उसके बाद ही सप्लाई आएगी। सप्लाई आने के बाद ही किसानों को डीएपी या यूरिया दी जा सकेगी।
गुरप्रीत सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, इफको