फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Danger of spreading epidemic after flood, department alerted, rapid fever survey will run for one month in the district

Fatehabad News: बाढ़ के बाद महामारी फैलने का खतरा, अलर्ट हुआ विभाग, जिले में एक माह चलेगा रैपिड फीवर सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Danger of spreading epidemic after flood, department alerted, rapid fever survey will run for one month in the district
फतेहाबाद में बाढ़ ग्रस्त लोगो का चेकअप करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। बाढ़ के पानी के चलते स्वास्थ्य विभाग को अब महामारी फैलने का खतरा सताने लगा है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर अलर्ट हो गया है और एक माह के लिए रैपिड फीवर सर्वे शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ ग्रस्त गांवों और बिना बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में एक माह तक सर्वे करेंगी। सर्वे में लारवा ढूंढने के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी कर्मचारियों को दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी डोर-टू-डोर घरों में जाएंगे और वहां पानी की टंकी, कूलर, फ्रिज की ट्रे की जांच करेंगे। लारवा मिलने पर टेमीफोर्स दवाई डालकर नष्ट किया जाएगा। इसके अलावा परिवार में किसी के बुखार होने पर उसकी स्लाइड भी बनाई जाएगी। स्लाइड के जरिये विभाग मलेरिया की जांच करेगा। बाढ़ के चलते दूषित पेयजल की सप्लाई की भी विभाग को आशंका है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों और शहरी क्षेत्र में पानी के सैंपल लेंगे। जांच में अगर पानी का सैंपल फेल मिलता है तो जनस्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाएगी। विभाग द्वारा लगाए जा रहे कैंप में अब तक पेट की बीमारी के 514 मरीज मिल चुके है। विभाग अब तक पानी के 431 सैंपल ले चुका है इसमें 27 में क्लोरिन की मात्रा कम मिली है।
विज्ञापन


बुखार और चर्म रोगी बढ़े
बाढ़ के पानी के चलते बुखार और चर्म रोगी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 864 कैंप लगाए जा चुके हैं। इसमें 11254 लोगों की जांच हुई है। इसमें बुखार के 1122, चर्म रोग के 2424, आंख संबंधित बीमारी के 365 और अन्य बीमारियों के 6725 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में एक माह के लिए रैपिड फीवर सर्वे शुरू किया गया है। इसको लेकर खंड स्तर पर टीमें बनाई गई है। ये टीमें लारवा ढूंढेगी। बुखार के केस मिलने पर स्लाइड बनाई जाएगी। इसके अलावा टीमें पानी के सैंपल भी लेंगी। लोगों को जागरूक भी करेंगी।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed