फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Danger of dengue increases, four new cases including 14 year old boy found

Fatehabad News: डेंगू का बढ़ा खतरा, 14 साल के बालक समेत चार नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Danger of dengue increases, four new cases including 14 year old boy found
फतेहाबाद। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। वीरवार को जिले में 14 साल के बालक समेत चार नए केस मिले हैं। चारों मरीज घर पर ही उपचार ले रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू मरीजों का आंकड़ा 44 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव बड़ोपल निवासी 26 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय बालक, टोहाना के वार्ड नंबर 11 निवासी 23 वर्षीय युवक और टोहाना के आदर्श कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय महिला डेंगू पीड़ित मिली है। विभाग ने टीमों को इन क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के 55 आशंकित केस मिले हैं। विभाग ने इनके एलाइजा सैंपल लिए हैं। जिले में अब तक डेंगू की जांच को लेकर 947 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 44 पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन


ये है जिले में डेंगू को लेकर स्थिति
क्षेत्र केस मिले
फतेहाबाद शहर 9
टोहाना शहर 11
रतिया 1
भूना 1
जाखल 4
भट्टूकलां 9
बड़ोपल 6
भूथनकलां 3

ये है डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांस पेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना।
कोट
डेंगू को लेकर जिले में डोर टू डोर सर्वे चल रहा है। जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति में नियंत्रण में है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed