फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Daksh is showing his strength in wrestling and is making his mark

Fatehabad News: कुश्ती में दमखम दिखा रहा दक्ष, बना रहा पहचान

Sun, 24 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Daksh is showing his strength in wrestling and is making his mark
​खिलाड़ी दक्ष शेखावत।
फतेहाबाद। गांव धिड़ का 11 वर्षीय दक्ष शेखावत कुश्ती खेल में अपना दम खम दिखा रहा है। वह जिला स्तर पर पदक प्राप्त कर चुका है। पिछले दिनों राज्यस्तरीय कुश्ती खेल प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त नहीं कर सका लेकिन अपने खेल से प्रभावित किया। उसने लगातार अभ्यास जारी रखा है।
विज्ञापन

दक्ष के पिता राकेश शेखावत चिनाई के मिस्त्री हैं और इनकी माता देवी रानी देवी आंगनबाड़ी में सहायक है। दक्ष गांव बोसवाल के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। दक्ष दो भाई हैं, दूसरा भाई रितिक शेखावत है वह भी इस बार राज्यस्तरीय कुश्ती खेल में भाग लेंगे। दक्ष वर्तमान में गांव धिड़ स्कूल में शहीद उधम कुश्ती अखाड़ा में प्रशिक्षण ले रहा है। जिसमें हर रोज 40 से अधिक बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। दक्ष 20 किलोग्राम भार में अपना दमखम दिखा रहे हैं। स्कूल के इंचार्ज सेवा सिंह ने दक्ष शेखावत की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। दक्ष तीन बार जिलास्तरीय और एक बार राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। पंचकूला और रोहतक में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक भले ही नहीं जीत पाया पर उसके खेल ने सभी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

कुश्ती के प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दक्ष काे बचपन से कुश्ती में रुचि है। इससे वह निरंतर अभ्यास करने मैदान में पहुंच जाता है। दक्ष की लगन को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगले कुछ ही दिनों में वह कुश्ती खेल में जिले में का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed