फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cycle Baba who has travelled to 125 countries is spreading the message of environmental protection

Fatehabad News: 125 देशों की यात्रा कर चुके साइकिल बाबा दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 02 Jun 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cycle Baba who has travelled to 125 countries is spreading the message of environmental protection
डॉ. राज फांडण, साइकिल बाबा
भूना (फतेहाबाद)। साइकिल बाबा के नाम से मशहूर भूना निवासी डॉ. राज फांडण 125 देशों की यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चुके हैं। वे अब तक साइकिल से 1.30 लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। वे ''व्हील्स फॉर ग्रींस'' नाम की मुहिम चला रहे हैं।
विज्ञापन

साइकिल बाबा इसके जरिये ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन जून को साइकिल दिवस है। लोगों को यह दिवस मनाने के साथ-साथ साइकिल चलाना भी चाहिए। साइकिल चलाने से 50 प्रतिशत हार्ट अटैक आने की संभावनाएं खत्म हो जाती हैं इसलिए रोजाना कम से कम पांच किलोमीटर साइकिल चलाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. राज स्वयं एक आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं और अस्पताल का संचालन कर रहे हैं। उनकी साइकिल यात्रा 5 सितंबर 2016 को आस्था अस्पताल के मुख्य गेट से लायंस क्लब की टीम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की थी। उसके बाद से वे 125 देशों की यात्रा साइकिल पर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- --------------
इन देशों की कर चुके हैं यात्रा
उन्होंने 2030 तक 196 देशों की यात्रा का लक्ष्य रखा है। अब तक भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, वियतनाम, कंबोडिया, नेपाल, सिंगापुर, थाईलैंड, मलयेशिया, लाओस, इंडोनेशिया, ताइवान, जापान, कोरिया, हांगकांग, चीन, ओमान, ईरान, अजरबैजान, तुर्की, मकाऊ, फिलीपींस, जॉर्जिया, यूके, नीदरलैंड, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। राज ने यूरोप के 15 देशों की यात्रा पूरी की। इसके बाद स्कॉटलैंड पहुंचे। यूरोप में तीन महीने से ज्यादा नहीं रुक सकते, इसलिए स्कॉटलैंड से वापस यूरोप में एंट्री ली। अफ्रीका के भी कई देशों में उन्होंने साइकिल से सफर किया है।
- ---------------
प्रदूषण की समस्या पूरी दुनिया में, इसलिए चलाई मुहिम
राज का मानना है कि प्रदूषण की समस्या पूरी दुनिया में है। इसे बचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कई बार वीजा की समस्या आई। लॉकडाउन के समय भारत लौटना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। भारतीय दूतावास हर देश में वीजा के लिए उनकी मदद करता है।

-
फिलीपींस से मिला राज बाबा नाम
साइकिल बाबा नाम उन्हें फिलीपींस में मिला। वहां भारतीय दूतावास के राजदूत ने एक लेटर में उन्हें ''डॉ. राज साइकिल बाबा'' लिखा। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो राजदूत ने कहा कि आप साइकिल पर यात्रा कर रहे हैं और बाबा की तरह घूम रहे हैं, इसलिए यह नाम दिया। इसके बाद राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी यही नाम रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed