{"_id":"65a0f53deb0e678a9709faad","slug":"cyber-thugs-called-a-retired-soldier-in-fatehabad-said-nephew-met-with-accident-in-canada-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: साइबर ठगों ने रिटायर्ड फौजी को किया फोन; कहा- कनाडा में भतीजे का हुआ है एक्सीडेंट, 16 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: साइबर ठगों ने रिटायर्ड फौजी को किया फोन; कहा- कनाडा में भतीजे का हुआ है एक्सीडेंट, 16 लाख रुपये ठगे
Fri, 12 Jan 2024 01:45 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:45 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में 80 वर्षीय गांव अहलीसदर निवासी जसबीर ने बताया कि वह फौज से रिटायर है। उसका साला बिरसा सिंह का बेटा हैप्पी 10 साल से कनाडा में रहता है। उसके पास 22 जनवरी 2023 को वाट्सअप नंबर पर कॉल आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहाबाद के गांव अहलीसदर के 80 वर्षीय रिटायर फौजी को फोन करके कनाडा में भतीजा का एक्सीडेंट होने और उसे पुलिस द्वारा पकड़ लेने पर मदद करने के नाम पर वकील बन 16 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले को लेकर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में 80 वर्षीय गांव अहलीसदर निवासी जसबीर ने बताया कि वह फौज से रिटायर है। उसका साला बिरसा सिंह का बेटा हैप्पी 10 साल से कनाडा में रहता है। उसके पास 22 जनवरी 2023 को वाट्सअप नंबर पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह हैप्पी बोल रहा है और उसका भारत का नंबर बंद हो गया है। 24 जनवरी को उसके पास फिर फोन आया और कहा कि हैप्पी बोल रहा हूं।
विज्ञापन
उसने कहा कि दोस्त की पार्टी थी लेकिन वह नहीं गया और वह उसके घर गाड़ी लेकर आ गए। जब गाड़ी से जा रहे थे तो सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें एक अंग्रेज और उसकी पत्नी व बच्चे को चोट लगी है। गाड़ी और दोस्त को पुलिस ले गई। वह वकील के पास गया। इसके बाद वकील ने उसे फोन किया और कहा कि तेरे लडक़े हैप्पी को पुलिस से छुड़वाना है तो बैंक खाता में दो लाख रुपये डाल दो। इसके बाद उसने दो लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद वकील का फिर फोन आया और कहा कि पुलिस मान नहीं रही है और पांच लाख रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद फिर वकील का फोन आया कि पुलिस तो मान गई लेकिन जिसके चोट लगी है वह 10 लाख रुपये मांग रहे है लेकिन पांच लाख रुपये दे दो। इसके बाद उसने पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद फिर वकील का फोन आया कि राजीनामा हो चुका है लेकिन जज साहब नहीं मान रहे इसलिए चार लाख रुपये दे दीजिए। इसके बाद उसने चार लाख रुपये और दे दिए। 27 जनवरी को फिर वकील का फोन आया कि पुलिस ने आपके लड़के हैप्पी को छोड़ दिया और बात कर सकते है। इसके बाद जब उन्होंने हैप्पी से बात की तो उसने कहा कि कोई रुपये नहीं मांगे है और आपके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उसने 18 सितंबर 2023 को शिकायत ऑनलाइन करवा दी। फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।