{"_id":"6852ac07134f6240b00904f3","slug":"cyber-crime-with-woman-in-fatehabad-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से ठगी, शातिरों ने लगाया ₹12 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से ठगी, शातिरों ने लगाया ₹12 लाख का चूना
Wed, 18 Jun 2025 05:37 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:37 PM IST
सार
वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला को 12 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर ठगों ने महिला को ऑनलाइन डेटा एंट्री के जरिए 30 हजार रुपये मासिक कमाई का लालच दिया था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब के अबोहर से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 11.10 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
इस तरह हुई ठगी
शिकायतकर्ता मनिंदर कौर, निवासी गांव शेखुपुर सोतर, ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक सोशल मीडिया विज्ञापन में ऑनलाइन डेटा एंट्री वर्क के जरिए 30 हजार रुपये मासिक कमाई का लालच दिया गया। रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और अकाउंट एक्टिवेशन के नाम पर उनसे किस्तों में कुल 12 लाख रुपये वसूल लिए गए। इसके बाद न तो कोई काम मिला और न ही कोई भुगतान हुआ। जब शिकायतकर्ता ने संपर्क करने की कोशिश की, तो संबंधित मोबाइल नंबर बंद आया।
विज्ञापन
तकनीकी जांच से हुआ खुलासा
साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में महिला सहायक उपनिरीक्षक शारदा रानी ने तकनीकी जांच शुरू की। बैंक ट्रांजेक्शन रिपोर्ट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आईपी एड्रेस के विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान निशा रानी उर्फ लवदीप कौर, निवासी आजाद नगर, पटियाला, के रूप में हुई।
विज्ञापन
छापेमारी में बरामद हुए सबूत
पुलिस ने अबोहर में छापेमारी कर आरोपी निशा रानी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और छह बैंक खातों की पासबुक बरामद की गईं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था। पुलिस ने 12 लाख रुपये की राशि में से 11.10 लाख रुपये बरामद किए।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में अन्य संलिप्त लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। साइबर क्राइम पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: कैथल में एक साथ जली सगे भाइयों की चिताएं: कार की टक्कर से कई फीट दूर गिरा छोटा भाई, बड़े के ऊपर से गुजरी गाड़ी