फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Customer attacked with knife and sword, three named

Fatehabad News: ग्राहक पर छुरी और तलवार से हमला, तीन नामजद

Fri, 18 Oct 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Customer attacked with knife and sword, three named
फतेहाबाद। रतिया चुंगी पर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक ग्राहक पर तीन लोगों ने तलवार और छुरी से हमला कर घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी शमशेर सिंह उर्फ शौरी ने बताया कि वह मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह रतिया चुंगी पर सामान लेने आया था। तभी गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी गुरप्रीत उर्फ गोरी वहां आया और छुरी निकालकर उस पर हमला कर दिया। उसके दो साथी हांसपुर कैची निवासी सोनू और पुन्नू ने भी तलवार से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे थप्पड़ और मुक्के भी मारे।
विज्ञापन

शमशेर का शोर सुनकर जब आसपास के लोग आए तो तीनों आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद उसने किसी का मोबाइल फोन लेकर अपने दोस्त सुखप्रीत को मौके पर बुलाया। दोस्त ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। घायल शमशेर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत, सोनी और पुन्नू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed