फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   cultural event

भगवान शिव की अराधना करने वाला भक्त कभी भी दुखी नहीं होता -स्वामी सदानंद

Tue, 01 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 01 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
cultural event

अपने द्वारा की गई कमाई से यथाशक्ति परमार्थ अवश्य करें। क्योंकि परमार्थ करने से जहां लोक संवरता वहीं परलोक भी संवरता है। ये बात स्वामी सदानंद जी महाराज ने कही। वो श्रीकृष्ण प्रणामी समिति द्वारा आयोजित सत्संग समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन कर रहे थे।

विज्ञापन


महाराज ने कहा कि आजकल मनुष्य सिर्फ अपने तक सीमित रह गया है। जिस कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जितना संभव हो सके जरूरतमंदों की सहायता करें। उससे मानसिक और आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन


स्वामी जी ने कहा कि जीवन तो पशु भी जीते हैं। लेकिन मनुष्य और पशुओं में यही फर्क है कि मनुष्य अपने साथ दूसरों के हित के लिए भी सोचता है। भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी जी ने कहा कि भगवान शिव की अराधना करने वाला भक्त कभी भी दुखी नहीं होता क्योंकि भगवान शिव सभी व्याधियों का नाश कर अपने भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से आह्वान करते हुए स्वामी जी ने कहा कि आज से ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लें कि कभी भी किसी को आहत नही करेंगे।  जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सिरसा के गांव जोधकां में गौशाला खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण प्रणामी गौशाला जोधकां का भूमि पूजन 27 मार्च को किया जाएगा। इस अवसर पर इस अवसर पर पूनम बंसल गोपाल गोयल प्रदीप ग्रोवर जगदीश सरदाना संजय कुमार पंकज कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed