फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   cultural event

गोवर्धन पूजा दिवस पर कान्हा के रंग में रंगे जाखल वासी

Tue, 01 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जाख्ाल (फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला जाख्ाल (फतेहाबाद) Updated Tue, 01 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
cultural event

श्रीराधे कृष्णा महिला मंडल जाखल गांव की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं का अपार उत्साह व श्रद्धा विश्वास देखने को मिल रहा है। कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा दिवस मनाया गया। इसमें छप्पन भोग लगाकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की गई।

विज्ञापन


कथा में पंडित यशोदा नंदन ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गान करते हुए बताया कि जब इंद्र देवता ने अपने अहंकार के बल पर अधर्म का रास्ता अपनाते हुए बृजवासियों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया तो भगवान कृष्ण ने उनके इस अहंकार को चकनाचूर करते हुए अपनी सबसे छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी बृजवासियों की रक्षा की थी।
विज्ञापन


इस पर इंद्र देवता का अहंकार टूटा तो उन्होंने न केवल अहंकार को त्यागा बल्कि आगे से धर्म के मार्ग पर चलकर सभी का भला करने का भी वायदा किया। कथा में बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकियां प्रस्तुत की। इसमें बड़ी देर हुई नंदलाला, नंद किशोर माखन चोर के भजनों पर अपनी प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालुओं में महिलाएं मस्त होकर भगवान कृष्ण के रंग में रंग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छप्पन भोग का प्रसाद आकर्षक रहा। वहीं, श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के जयकारे लगाकर उनकी स्तुति की। पांच दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा को लेकर क्षेत्र के आस पास के गांवों से भी श्रद्धालुओं ने भारी श्रद्धा, विश्वास एवं हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। वहीं, वृंदावन से आई भजन मंडली अपने भजनों से माहौल को भक्तिभाव में डुबो दिया है।


इस कार्यक्रम में बिमला शर्मा, सतोष खुराना, सत्या रानी, राजरानी, भारती शर्मा, सुरेंद्र कुमार, शिवकुमार शिब्बु, एलिना, सरिता शर्मा, सुभाष खुराना, डॉ. सुभाष गर्ग, पंच विक्रम सैनी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed