फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   cultural event

भगवान कृष्ण के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Mon, 29 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 29 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
cultural event

जाखल गांव में श्रीराधे कृष्णा महिला मंडल की ओर से आयोजित मद् भागवत कथा में रविवार को श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने नाच गाकर भगवान कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई।

विज्ञापन


कथा वाचन कर रहे वृंदावन के पंडित यशोदानंदन ने भगवान कृष्ण की महिमा का गुनगाण किया।कार्यक्रम को लेकर पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया था। जिसमें रंग बिरंगे गुब्बारों, फूलों की रंगोलियां देखने योग्य रही। पंडित यशोदानंदन ने कहा कि संसार का उद्धार करने के लिए ही इस धरती पर भगवान कृष्ण ने अवतार का रूप धारण किया। अधर्म पर धर्म की विजय व अहंकार का नाश करने के लिए ही उन्होंने जन्म लिया।
विज्ञापन


कथा में नंद के आनंद भयो, जय कनहैया लाल की भजन पर श्रद्धालुओं ने झूमते हुए इसका आनंद उठाया। वहीं कथा में उन्होंने सुनाया कि पुण्य चाहते हो तो पाप मत करो, सुख चाहते हो तो किसी को दुख मत दो। जीवन में सभी को सब कुछ नहीं मिलता, इसलिए सुखी जीवन ही सबसे बड़ी पूंजी है और सच्चा सुख ईश्वर की भक्ति में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान से अगर कुछ मांगना है तो धन, संपदा, सुख और वैभव मत मांगो, उनको ही मांग लो आपको सब कुछ मिल जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में श्रद्धा, विश्वास एवं हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने विशेष तोर पर भाग लेते हुए सेवा कार्यों में भाग ले रही हैं।


वहीं बिमला शर्मा, सत्यारानी, पुष्पा रानी, कमलेश रानी, शांति खुराना, सरोज रानी, ममता रानी, भारती शर्मा, पूजा शर्मा, एलिना , कंचन रानी, नीलम आहुजा, कोमल रानी सहित भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed