{"_id":"59bf116b0c6d3651c0f32db9eaffce16","slug":"cultural-event-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण प्रणामी समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। मॉडल टाउन स्थित श्री गीता मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य बाजारों से होती हुई अनाजमंडी स्थित कथास्थल श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में पहुंची।
विज्ञापन
इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गान किया। होशियार सिंह करणी, अनिल मित्तल, राजकुमार, अमित कुमार, हरीश कुमार मुख्य यजमान के रूप में पत्नी सहित कलश लेकर चल रहे थे। सीनियर मॉडल स्कूल के पास स्थित श्री गीता मंदिर से शुरू हुई यात्रा पपीहा पार्क, राष्ट्रीय राजमार्ग, बस स्टैंड के पास से होती हुई अनाजमंडी के पास स्थित कथास्थल तक पहुंची।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए स्वामी सदानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि हम समर्पित भाव से एकाग्रचित होकर कथा को सुनें और अपने जीवन में धारण करें।
विज्ञापन
कथा सुनने का फायदा तभी होगा जब हम उसको अपने जीवन में उतारने का काम करेंगे। इस अवसर पर विनोद तायल, देवीदयाल तायल, सुभाष गर्ग, रतन गर्ग, नरेंद्र सिंगला, पूनम बंसल, प्रदीप ग्रोवर, सुनील गर्ग, गोपाल गोयल व दीपक तायल आदि उपस्थित रहे।