फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crying father said - why did the lamp of my house be extinguished, tell me if there is any enmity

रोते हुए पिता बोले- मेरे घर का चिराग क्यों बुझा दिया, कोई रंजिश तो बताओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Crying father said - why did the lamp of my house be extinguished, tell me if there is any enmity
भूना। मेरे घर का चिराग क्यों बुझा दिया? कोई रंजिश भी नहीं थी। घर में इकलौते बेटे को हमारे से जुदा कर दिया गया। यह शब्द बेटे विनीत की हत्या की खबर सुनने के बाद गांव खजूरी जाटी के पूर्व सरपंच पृथ्वी सिंह मांझू ने रोते-बिलखते हुए हुए कहा। शव मिलने की सूचना के बाद से ही विनीत की मां को होश नहीं है। विनीत के शव को लेने के लिए परिवार व गांव से 15-20 लोग राजस्थान के नोख गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इनेलो के छात्र संगठन आईएसओ के फतेहाबाद जिला के पूर्व प्रधान विनीत मांझू का शव राजस्थान के जैसलमेर जिला के नोख थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी कैनाल से बरामद हुआ है। गांव खजूरी जाटी निवासी विनीत मांझू 22 जनवरी 2022 की शाम करीब 4 बजे अपने घर से दोस्तों के साथ निकले और उसके बाद गायब हो गए थे। मृतक आईएसओ के पूर्व प्रधान विनीत मांझू के गांव खजूरी जाटी से लेकर उसके दोस्त गांव भिरड़ाना निवासी गौरव उर्फ गोरू के गांव भिरड़ाना तक विनीत मांझू की हत्या का शक रुपयों के लेन-देन के चलते होने की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि विनीत मांझू और गौरव के बीच दोस्ती गहरी थी और दोनों के बीच लाखों रुपये का लेन-देन था। ऐसी आशंका है कि रुपयों के लेन-देन ही हत्या की वजह बन गया हो, क्यों कि आखिरी बार विनीत घर से गौरव और उसके साथियों के साथ ही निकला था।
विज्ञापन

थाना भूना में 28 दिन पहले गुमशुदगी का मामला हुआ था दर्ज
गांव खजूरी जाटी के पूर्व सरपंच पृथ्वी सिंह मांझू ने गुमशुदगी शिकायत में बताया था कि उसका इकलौता बेटा एवं आईएसओ के पूर्व जिला प्रधान 29 वर्षीय विनीत मांझू 22 जनवरी की शाम को 4 बजे के गांव भिरडाना निवासी गौरव, किरढान निवासी सुनील तथा धारनिया निवासी प्रवीण कुमार के साथ घर से गया था। गौरव भिरड़ाना और उसके साथ आए लोग विनीत के दोस्त हैं और वह अक्सर साथ आते-जाते रहे हैं इसलिए विनीत के घर न लौटना परिवार को गंभीर नहीं लगा। लेकिन 6 फरवरी तक विनीत नहीं लौटा और परिवार की उससे बातचीत भी नहीं हुई तो चिंता हुई और तलाश के लिए इधर-उधर भागदौड़ शुरू की गई। आखिरकार सात फरवरी को विनीत के पिता पृथ्वी सिंह ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed