फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crossing the 80% mark, mothers received the gift of Lado-Lakshmi; mothers of 27 thousand students in the state who scored more than 80 percent in board exams will benefit from the Deendayal Lado-Lakshmi scheme.

Fatehabad News: 80% का आंकड़ा पार, मां को मिला लाडो लक्ष्मी का उपहार, बोर्ड परीक्षाओं में 80 फीसदी से ज्यादा अंक लेने वाले प्रदेश के 27 हजार विद्यार्थियों की माताओं को मिलेगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

Wed, 03 Jun 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Crossing the 80% mark, mothers received the gift of Lado-Lakshmi; mothers of 27 thousand students in the state who scored more than 80 percent in board exams will benefit from the Deendayal Lado-Lakshmi scheme.
मुकेश खुराना
विज्ञापन

फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक नंबर लेने वाले 27 हजार विद्यार्थियों की माताओं के शिक्षा विभाग एप पर योजना के तहत आवेदन करवाएगा।
आवेदन के लिए शिक्षा विभाग निदेशालय ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए है। योजना के तहत कक्षा दसवीं में प्रदेश के 12549 और कक्षा बारहवीं के 14662 विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के जारी निर्देशों के मुताबिक सरकारी स्कूलों के मुखिया उन पात्र माताओं से संपर्क करें, जिनके बच्चों ने कक्षा दसवीं और बारहवीं में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए है और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी के लिए एप पर ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने के लिए प्रेरित करें। स्कूल मुखियाओं को ये भी निर्देश दिए गए है कि अभिभावक-शिक्षक बैठकों के दौरान इस योजना पर चर्चा जरूर करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी

जिला कक्षा दसवीं कक्षा बारहवीं

जींद 1193 1488

हिसार 1039 1443

फतेहाबाद 890 1044

सिरसा 846 980

कैथल 828 1126

पानीपत 793 884

करनाल 667 719

भिवानी 659 893

रेवाड़ी 654 570

गुरूग्राम 599 649

यमुनानगर 512 466

सोनीपत 509 541

महेंद्रगढ़ 494 560

अंबाला 458 450

कुरूक्षेत्र 421 620

झज्जर 405 475

रोहतक 392 524

फरीदाबाद 355 417

पंचकूला 316 294

चरखीदादरी 250 252

पलवल 170 173

नूंह 99 94

-

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा दसवीं और बारहवीं में जिन विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से ज्यादा अंक लिए हैं उनकी पात्र माताओं के दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करवाने हैं। स्कूल मुखिया पात्र माताओं को आवेदन के लिए प्रेरित करेंगे ताकि लाभ मिल सके। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed