फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crop in 17 villages destroyed due to rain and hail, weather, rain, fatehabad

बारिश और ओलावृष्टि से 17 गांवों में फसल तबाह

Thu, 28 Nov 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crop in 17 villages destroyed due to rain and hail, weather, rain, fatehabad
टोहाना में दमकौरा रोड पर टूटे हुए बिजली के पोल। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। देर रात्रि बारिश और ओलावृष्टि के चलते क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में गेहूं और सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। तहसील और कृषि विभाग की टीमों ने गांवों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर जिला उपायुक्त को भेज दी है। विभाग के अनुसार किसानों की सब्जी की फसलों में ज्यादा नुकसान होना पाया गया है। उधर, बारिश के चलते शहर के रतिया रोड पर अनेक पेड़ टूटकर गिर गए, इससे रास्ता काफी समय तक बाधित रहा। वहीं दमकौरा रोड पर बिजली के तीन पोल टूटने से बिजली व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार धारसूल कलां, धारसूल खुर्द, अकांवाली, कुलां, दीवाना, ढेर, गुल्लरवाला, मायमंड, सलेमपुरी, लहरिया, खेड़ी रहन, कानीखेड़ी, टिब्बी, रसुलपुर, मंघेड़ा, नन्हेडी जोखरी में ओलावृष्टि के चलते नुकसान का जायजा लिया। विभाग की अलग-अलग टीमों ने रिपोर्ट तैयार कर नुकसान की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी है। कृषि विभाग के अनुसार इन गांवों में सबसे अधिक सब्जी की फसल नष्ट हो गई है लेकिन एक सप्ताह पहले से लगाई गई गेहूं की फसल व बरसीन भी पूरी तरह से खत्म हो गई है। विभाग के अनुसार जिन किसानों ने बीमा करवाया है उनका मुआवजा कंपनी देगी तथा अन्य के लिए टीम सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

बरसात व ओलावृष्टि के चलते रतिया रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी, मैरिज पैलेस, ग्रीन वैल्ली स्कूल व मारुति एजेंसी के नजदीक पेड़ टूट कर गिर गए। पेड़ गिरने के चलते रतिया रोड पर यातायात बाधित हो गया। इस दौरान वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग की टीम को शहर के मुख्य रोड पर भेजकर जांच करनी चाहिए ताकि गिरे हुए व झुके हुए पेड़ों को हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के दावों की खुली पोल
बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों में पानी भराव हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के पानी को रिचार्ज करने के लिए लगाया गया शहीद चौक का बोर भी कम काम करता दिखाई दिया जिसके चलते घंटो रोड पर पानी जमा मिला। हिसार रोड पर नगर परिषद के बोर के सही ढंग से काम न करने की सूचना पाकर विभाग के एक्सईन हिमांशु मौके पर आए तथा मामले की जांच की। इस दौरान मौजूद लोगों ने प्रशासन से शहर में लगाए गए रिचार्ज बोरों की जांच करने तथा कमी मिलने पर ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों के अनुसार ये बोर न चलने के कारण बरसाती पानी रोड पर भरा है।
तहसीलदार बोले, नुकसान की रिपोर्ट भेजी गई
इस बारे में तहसीलदार प्रकाश चंद ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के चलते क्षेत्र के 17 गांवों में नुकसान की जानकारी मिली है इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि इन गांवों में सब्जी की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने फसल का बीमा करवाया है कंपनी उनको लाभ देगी।

क्या कहते है एसडीओ
इस बारे में एसडीओ मुकेश मैहला ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की अधिकतर सब्जी की फसल का नुकसान हुआ है। जो गेहूं की फसल एक सप्ताह के भीतर लगाई गई है उसका नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसलों का बीमा करवाया था, उनका भुगतान कंपनी करेगी। एसडीओ ने कहा कि जिन किसानों ने बीमा नही करवाया था, उनकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed