फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crisis over the chair of the Panchayat Committee Vice President, meeting on no-confidence motion to be held on June 4

Fatehabad News: पंचायत समिति उपाध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, 4 जून को अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बैठक

Thu, 21 May 2026 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 21 May 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Crisis over the chair of the Panchayat Committee Vice President, meeting on no-confidence motion to be held on June 4
फतेहाबाद। पंचायत समिति फतेहाबाद के उपाध्यक्ष की कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सदस्यों द्वारा उपाध्यक्ष मदनलाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद प्रशासन ने विशेष बैठक बुला ली है। बैठक 4 जून को दोपहर 2 बजे एडीसी अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में आयोजित की जाएगी। बैठक के लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद पंचायत समिति में चेयरपर्सन सहित कुल 29 सदस्य हैं जिन्हें बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। उपाध्यक्ष को अपनी कुर्सी बचाने के लिए कम से कम 20 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी। एडीसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह बैठक हरियाणा पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा 62 तथा पंचायती राज नियमावली 1995 के तहत बुलाई गई है।
विज्ञापन

जनवरी 2023 में तत्कालीन विधायक दुड़ाराम के समर्थन से पंचायत समिति के चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन का सर्वसम्मति से चयन हुआ था जिसमें वार्ड-14 से पूजा अजय चराईपौत्रा को चेयरपर्सन और वार्ड-30 से मदनलाल को उपाध्यक्ष चुना गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed