फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crisis on admission of four thousand students in graduation

Fatehabad News: चार हजार विद्यार्थियों के स्नातक में दाखिले पर संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crisis on admission of four thousand students in graduation
फतेहाबाद के भोड़िया खेड़ा में राजकीय महिला महाविद्यालय
फतेहाबाद। बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को अब स्नातक में दाखिले को लेकर चिंता सताने लगी है। जिले में करीब चार हजार विद्यार्थियों के स्नातक में दाखिले पर संकट रह सकता है। इन विद्यार्थियों को मनचाहे संकाय में दाखिला न मिल पाए या फिर जिले से बाहर के कॉलेज की तरफ रूख करना होगा।
विज्ञापन

जिले में दोनों बोर्ड से परीक्षा पास करने वाले 10,223 विद्यार्थी हैं। जिसमें सीबीएसई के 3044 और एचबीएसई के 7179 विद्यार्थी शामिल हैं। लेकिन स्थिति ये है कि जिले के 10 महाविद्यालयों में दाखिले के लिए 6366 सीटें हैं। जिसमें बीए, बीकॉम, मेडिकल, नॉन मेडिकल विषय मुख्य तौर पर शामिल है। हालांकि दाखिले को लेकर अभी कॉलेजों में शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। महाविद्यालयों में इस बार नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले करने की तैयारी है। पिछले साल प्रयास किया गया था लेकिन यहां लागू नहीं हो पाया था। इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी में है। इस वजह से दाखिले की प्रक्रिया में समय लग सकता है। हालांकि बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां पर अलग-अलग संकाय में 300 सीटें हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों में 50 फीसदी से ज्यादा बीए संकाय की सीटें



जिले में 10 महाविद्यालय है और इसमें 7 कॉलेज सरकारी है। इसमें 6366 सीटें हैं। करीब 50 फीसदी से ज्यादा सीटें बीए संकाय में है। पिछले साल उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिला मुख्यालय पर कॉलेज की शुरूआत की जो कि अभी भोड़ियाखेड़ा के महिला महाविद्यालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ये है कॉलेजों की स्थिति और संकाय
डिफेंस डिग्री कॉलेज
बीए 320
बीकॉम 80
मेडिकल 80
नॉन मेडिकल : 80
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां
बीए : 320
बीकॉम : 80
नॉन मेडिकल : 40
राजकीय महाविद्यालय भूना
बीए : 320
बीकॉम : 80
मेडिकल-नॉन मेडिकल : 80
राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद
बीए : 160
बीकॉम : 80
राजकीय महाविद्यालय रतिया
बीए : 400
बीकॉम : 80
मेडिकल, नॉन मेडिकल : 20
राजकीय महाविद्यालय टोहाना
बीए : 480
बीबीए : 40
बीकॉम : 240
बीसीए : 80
मेडिकल, नॉन मेडिकल : 80

राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा
बीए : 400
बीकॉम : 160
बीसीए : 120
मेडिकल : 160

राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया
बीए : 320
बीकॉम : 80

एमएम कॉलेज
बीए : 800
बीए (पंजाबी) : 40
बीकॉम एडिड : 80
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस : 290
बीसीए : 66
मेडिकल : 60
नॉन मेडिकल : 200
फैशन डिजाइनिंग : 60

श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना
बीए : 160
बीबीए : 40
बीकॉम : 60
बीसीए : 40

कोट
महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। नई शिक्षा नीति के अनुसार इस बार दाखिले की प्रक्रिया होगी। हालांकि अभी दाखिले को लेकर निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
-लखबीर कौर, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed