फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth attacked with sharp weapons due to Holi enmity in Fatehabad

Fatehabad: एक माह बाद निकाली होली की रंजिश, युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

Sat, 08 Apr 2023 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Apr 2023 01:29 PM IST
सार

फतेहाबाद में होली की रंजिश निकालने के लिए कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक पर हथियार से युवक को मारा और घायल अवस्था छोड़ फरार हो गया।

विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapons due to Holi enmity in Fatehabad
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में होली के दिन रंग लगाने से मना किया तो इसकी रंजिश पाले कुछ युवकों ने आजाद नगर निवासी युवक पर शुक्रवार शाम को तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक के पेट, हाथ और गर्दन पर  वार किए गए हैं। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे व लैपटॉप ठीक करवाने गया था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार निवासी आजाद नगर ने बताया कि वह शहर में सीसीटीवी कैमरे व लैपटॉप ठीक करने का काम करता है। घायल संतोष ने बताया कि फाग के दिन उसे कुछ युवकों ने रंग लगाना चाहा तो उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर युवक उससे रंजिश रखे हुए थे। उसने बताया कि शुक्रवार शाम को जब वह काम निपटाकर अपने घर जा रहा था तो गैस एजेंसी गोदाम के पास तीन चार युवकों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद फाग पर रंग न लगवाने की बात कहते हुए उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया और उसे घायल कर वहां से भाग गए। इसके बाद उसके भाई ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल युवक की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed