{"_id":"67f7f412b7557ea1800172fd","slug":"woman-dies-and-daughter-injured-due-to-lightning-in-tohana-weather-update-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी पर गिरी आसमानी बिजली: महिला की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती, बेटी के साथ खेत से लौट रही थी राधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां-बेटी पर गिरी आसमानी बिजली: महिला की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती, बेटी के साथ खेत से लौट रही थी राधा
Thu, 10 Apr 2025 10:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, समैन
संवाद न्यूज एजेंसी, समैन
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:08 PM IST
सार
हरियाणा के फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं महिला के साथ जा रही उसकी बेटी घायल हुई है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में वीरवार शाम को मौसम में हुए बदवाल के बाद कई जगह बारिश हुई है। वहीं कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और आसमानी बिजली भी गिरी है। फतेहाबाद के समैन में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना गांव नांगला में हुई है। यहां आसमानी बिजली गिरने 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जबकि मृतक महिला की 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है।
विज्ञापन
गांव नांगला के सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि गांव की राधा (40) पत्नी सुभाष अपनी बेटी के साथ खेत में गेहूं कटाई का काम करके घर लौट रही थी। तभी रास्ते में अचानक दोनों मां-बेटी पर आसमानी बिजली गिर गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 13 वर्षीय लड़की संजना गंभीर रूप से घायल हुई है।
विज्ञापन
महिला का शव टोहाना के नागरिक अस्पताल में रखा गया है, जबकि घायल किशोरी को टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टोहाना सदर थाना प्रभारी शादीलाल ने बताया कि उनके पास गांव नांगला की महिला पर आसमानी बिजली गिरने की सूचना आई है।
विज्ञापन