{"_id":"576d87804f1c1bef58b49659","slug":"vicale-thephet-police-arrest-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मोटरसाइकिल पर उड़ा रहे थे मौज, नाके पर पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मोटरसाइकिल पर उड़ा रहे थे मौज, नाके पर पुलिस ने पकड़ा
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के बीघड़ रोड पर चोरी के मोटरसाइकिल पर मस्ती कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की नौ वारदातों को कबूला। आरोपियों से पुलिस ने छह मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी हंसेवाला, सुनील उर्फ सोनू उर्फ नोनी निवासी सालम खेड़ा तथा विक्की निवासी कालन्न जिला हिसार के रूप मे हुई।
सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विक्की निवासी बीघड़ तथा नोनी निवासी सालम खेड़ा दोनों मोटर साइकिल चोरी करते हैं और गांव बीघड़ में दोनों चोरी के मोटर साइकिल पर घूम रहे हैं। आरोपी युवक चोरी के मोटर साइकिल को पंजाब में बेचने के लिए जाने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने डीएवी स्कूल बीघड़ रोड फतेहाबाद पर नाकाबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की, तो बीघड़ की ओर से आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर वापस भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों से मोटर साइकिल के कागजात बारे पूछताछ की गई, तो दोनों आरोपियों ने कबूला कि मोटर साइकिल दो महीने पहले स्कवायर मार्केट हिसार से चोरी किया था और अब पंजाब में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने दोनाें आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों की शिनाख्त पर अनिल कुमार निवासी हसेवाला, टोहाना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ये वारदातें कबूली:
जिला फतेहाबाद की वारदातें
1. 15 मई 2016 को सिविल अस्पताल रतिया से एक हीरो होंडा सीडी डाउन मोटर साइकिल नंबर एचआर- 1वाई-6281 चोरी किया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
2. 1 मार्च 2016 को कस्बा रतिया से एक हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर साइकिल नंबर एचआर- 59सी-9309 चोरी किया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
3. 24 नवंबर 2015 को नजदीक तहसील रतिया से एक हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर साइकिल नंबर एचआर-22एफ-6710 चोरी किया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
4. 29 फरवरी 2016 को बस स्टैंड फतेहाबाद से एक हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर साइकिल नंबर एचआर-22ई-9622 चोरी किया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
5. 19 जून 2016 को जैन अस्पताल टोहाना से एक हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर साइकिल नंबर एचआर-22एफ-9411 को चोरी किया था, इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
6. 10 सितंबर 2015 को भट्टू मंडी से एक हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर साइकिल नंबर एचआर-22एफ-9411 चोरी किया था।
हिसार की वारदातें:
1. उकलाना से एक मोटर साइकिल चोरी की थी। इस मामले में उकलाना थाने में मामला दर्ज है।
2. हिसार से एक मोटर साइकिल चोरी किया था। इसके संबंध मे थाना सिविल लाइन हिसार मे मामला दर्ज है।
जिला भिवानी की वारदात
1. शहर भिवानी से एक मोटर साइकिल चोरी किया था। इस मामले में भी भिवानी के थाने में मामला दर्ज है।