फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tu tu mai mai, friend shot by gun dead, fatehabad, harayana

तू-तू-मैं-मैं में दोस्त की गोली मारकर हत्या

Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
fatehabad/bureau
fatehabad/bureau Updated Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिसके साथ इकट्ठे खाना-पीना होता और एक साथ उठते-बैठते थे, वहीं आपस में जान के दुश्मन बन गए। गांव जांडवाला बागड़ में वीरवार रात को बाइक सवार दो युवकों ने अपने ही दोस्त रविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके भाई विनोद को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। घटना का पता चलते ही डीएसपी विजय जाखड़ और एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोली चलाने के आरोपी रोहताश और सुनील उर्फ धौलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई विनोद ने बताया कि वीरवार रात वे घर पर ही थे। गांव के ही रोहताश व सुनील ने उसके भाई रविंद्र को फोन करके बस स्टैंड पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र और वह दोनों एक साथ बस स्टैंड पर आ गए। विनोद ने आरोप लगाया कि रोहताश और सुनील ने रविंद्र को कहा कि तू हमारे बारे में अफवाह उड़ाता है कि हम आवारागर्दी करते हैं। इस पर दोनों ने रविंद्र और उसके साथ झगड़ा कर लिया। झगड़े के दौरान तू-तड़ाक इतनी बढ़ गई कि दोनों ने रविंद्र को गोली मार दी और उसके सिर पर बंदूक की बट मारकर घायल कर फरार हो गए।


घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दोनों के घर पर दबिश दी, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। बाद में सुनील उर्फ धौलू को गिरफ्तार कर लिया।


एसएचओ मुकेश बैनीवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों रोहताश और सुनील के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रोहताश अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed