{"_id":"6851215716f4c2ab300e4e6c","slug":"thieves-stole-donation-box-from-the-shiv-temple-in-fatehabad-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों को भगवान का भी डर नहीं: फतेहाबाद में चोरों ने मंदिर में की चोरी, बाइक पर आए और दान पात्र ले गए, Video","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरों को भगवान का भी डर नहीं: फतेहाबाद में चोरों ने मंदिर में की चोरी, बाइक पर आए और दान पात्र ले गए, Video
Tue, 17 Jun 2025 01:53 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:53 PM IST
सार
फतेहाबाद में चोरों ने शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दो शातिर चोर मंदिर से दान पात्र चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
मंदिर में घुसे चोर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में चोरों को अब भगवान का भी डर नहीं है। चोरों भगवान के घर में ही डाका डाल दिया। शहर के शिव चौक स्थित शिव मंदिर से दो शातिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर ने मंदिर से दान पात्र चोरी करके ले गए। दान पात्र में करीब 10 हजार रुपये की नकदी थी। दोनों शातिर चोर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। हालांकि आरोपियों की यह हरकर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
घटना सोमवार देर रात को 1 बजकर 18 मिनट की है। चोर रात के मसय मंदिर में घुसे और दान पात्र ले गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दोनों चोर मंदिर में घुसते हैं और चोरी करके जाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शिव मंदिर कमेटी के प्रधान भीमसेन व कैशियर पवन कुमार ने बताया कि दानपात्र में हर माह 18 से 20 हजार रुपये आते हैं। इन 15-16 दिनों में करीब 10 हजार रुपये की राशि दानपात्र में थी। पदाधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 20 मिनट तक वे मंदिर परिसर में रहे हैं। अंदर सारी छानबीन करके निकल गए। उन्होंने तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। इसके बाद एक आरोपी ने मोटरसाइकिल स्टार्ट किया और दूसरा अंदर से दान पात्र उठाकर लाया। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर चले गए। मुख्य बात यह है कि मंदिर मुख्य रोड पर है और लोगों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन