फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sub Inspector arrested in Bribe case at Fatehabad of Haryana

कार्रवाई: हादसे के केस में डील करवाने के लिए मांग रहा था रिश्वत, विजिलेंस ने सब इंस्पेक्टर को धरा

Mon, 05 Jul 2021 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Jul 2021 04:39 PM IST
सार

शिकायत मिलने पर राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता को रंग लगे नोट देकर आरोपी के पास भेजा और जैसे ही आरोपी ने पैसे पकड़े, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Sub Inspector arrested in Bribe case at Fatehabad of Haryana
रिश्वत केस में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फतेहाबाद के भट्टूकलां थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर को हिसार विजिलेंस टीम ने चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। सब इंस्पेक्टर ने दुर्घटना के केस में गाड़ी की सुपुर्ददारी करवाने और केस को कमजोर करने की एवज में 10 हजार रुपये मांगे थे। आरोपी सब इंस्पेक्टर तीन हजार रुपये पहले ले चुका था और सोमवार को चार हजार रुपये ले रहा था। 

विज्ञापन


राज्य चौकसी ब्यूरो के डीएसपी राकेश मलिक को सूचना मिली थी कि गाड़ी की सुपुर्ददारी करवाने की एवज में भट्टू कलां थाना सब इंस्पेक्टर जीतराम रिश्वत मांग रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। हिसार टीम ने भट्टूकलां थाना में दबिश दी। शिकायतकर्ता से जब सब इंस्पेक्टर जीत राम ने चार हजार रुपये लिए तो टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने सब इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए नोटों पर पाउडर लगाकर भेजा था। 
विज्ञापन



बनमंदोरी निवासी सहदेव ने बताया कि भट्टूकलां थाना में 8 जून को सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें वह आरोपी था। इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर जीत राम ने गाड़ी की सुपुर्ददारी और केस को कमजोर करने की एवज में 10 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर ने दो दिन पहले तीन हजार रिश्वत ले ली । सोमवार को चार हजार रुपये देने की बात हुई थी। सहदेव ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस को दे दी। जिस पर  हिसार विजिलेंस टीम ने भट्टूकलां में दबिश देकर आरोपी सब इंस्पेक्टर जीतराम को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed