फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sp at round, sho and police absent, fatehabad

एसपी का औचक निरीक्षण, 6 एसएचओ सहित 29 मिले गैर हाजिर, कारण बताओ नोटिस

Fri, 29 Jul 2016 12:41 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 29 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
sp at round, sho and police absent, fatehabad
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान द्वारा किए गए रियलिटी टेस्ट में जिले के सभी एसएचओ फेल साबित हुए हैं। बुधवार रात एक बजे एसपी नरवाल ने अपनी गाड़ी की लाल बत्ती और झंडी हटाकर पूरे जिले में अपनी गाड़ी दौड़ाई। इस दौरान किसी भी पोस्ट पर ना तो पीसीआर राइडर मिले और ना ही नाकों पर पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, जिले के सभी एसएचओ भी अपनी ड्यूटी से नदारद थे। एसपी नरवाल ने वीरवार को 29 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों में फतेहाबाद सिटी एसएचओ, फतेहाबाद सदर एसएचओ, रतिया एसएचओ, टोहाना सिटी एसएचओ, टोहाना सदर एसएचओ और जाखल एसएचओ भी शामिल हैं। पुलिस कप्तान की इस कार्रवाई से लापरवाह पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


ना चौकी इंचार्ज ड्यूटी पर मिले ना बाइक राइडर
एसपी नरवाल के औचक निरीक्षण के दौरान एक भी चौकी इंचार्ज अपनी ड्यूटी पर तैनात नहीं मिला। बाइक राइडर और पीसीआर भी अपनी जगह से नदारद रहे। एसपी ने हंसपुर चौकी, बड़ोपल चौकी का भी निरीक्षण किया। यहां पर कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे। हैरानी की बात यह रही कि एसपी ने टोहाना में निरीक्षण के दौरान यहां की पीसीआर और बाइक राइडर को बार-बार कॉल पर बुलाया, लेकिन उनमें से किसी ने भी कॉल को रिसीव नहीं किया। इस दौरान खुद टोहाना एसएचओ भी मोबाइल पर उपलब्ध नहीं हुए। टोहाना सदर क्षेत्र में एसपी की चेकिंग के दौरान पीसीआर-10, पीसीआर-6 और थाना जाखल पीसीआर-11 तथा एसएचओ मोबाइल भी अपनी ड्यूटी के निर्धारित स्थान पर हाजिर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बोले, मैं फील्ड में निकला, मुझे वाहन दिखे, तुम्हें क्यों नहीं दिखते
ड्यूटी से नदारद मिले पुलिस एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मचारियों को एसपी नरवाल ने वीरवार को अपने दफ्तर में कड़ी फटकार लगाई। एसपी ने दो टूक कहा कि मैं रात को फील्ड पर निकला तो मुझे रास्ते में दर्जनों वाहन दिखे। लेकिन आप लोगों को कोई वाहन सड़क पर दिखता ही नहीं है। उन्होंने सभी एसएचओ को विशेष तौर पर हिदायत दी कि आप लोगों के सहारे जिले की जनता आराम से रहती है और अगर आप लोग ही अपनी ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभा रहे तो जिले की जनता को कैसे सुरक्षा दे सकोगे।

वाहन चेकिंग रजिस्टर लगाने के आदेश, एसपी खुद करेंगे क्रॉस चेक
वीरवार सुबह अपने दफ्तर में कर्मचारियों और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एसपी ओपी नरवाल ने आदेश जारी किए हैं कि सभी पीसीआर एवं बाइक राइडर एक वाहन चेकिंग रजिस्टर लगाएंगे। इसमें उस व्यक्ति का पूरा विवरण और मोबाइल नंबर लिखा जाएगा, जिसे चेक किया जाएगा। एसपी ने यह भी कहा कि वे खुद उस रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन कर पूछेंगे कि उनकी चेकिंग हुई है या नहीं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एसपी नरवाल टोहाना में चेकिंग के दौरान एक एएसआई द्वारा ड्यूटी के समय असलहा न रखने पर और गुरुनानक पुरा चौकी प्रभारी सतपाल को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर चुके हैं।


कई दिन से शिकायतें आ रही थीं कि पीसीआर और बाइक राइडर ड्यूटी पर नहीं रहते। बुधवार रात एक बजे अपनी गाड़ी की बत्ती और झंडी निकलवा कर खुद चेकिंग की तो 29 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। इनमें छह एसएचओ भी शामिल हैं। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अभी और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ओपी नरवाल, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed