फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sapna, ragini, dancer, fir, fatehabad, harayana

डांसर सपना की आपत्तिजनक रागिनी के विरोध में पुलिस को दी शिकायत

Thu, 07 Jul 2016 01:23 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 07 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
डांसर सपना द्वारा दो समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भरी रागिनी गाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने कार्रवाई करने की मांग की है। ऑल हरियाणा शेड्यूल्ड कास्ट एंपलाइज फेडरेशन के राज्य उपप्रधान सुखदेव सिंह भुक्कल ने डांसर एवं गायिका सपना, रागनी लेखक और कार्यक्रम आयोजकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ दो दिन के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो अनुसूचित जाति के लोग सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे। पुलिस बीट इंचार्ज गुलाब सिंह ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि कानूनी राय लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गायिका एवं डांसर सपना ने एक कार्यक्रम में जाति विशेष पर अपने गाने में टिप्पणी करने का आरोप है। फेडरेशन ने शिकायत में कहा है कि गाने में जाति विशेष का मजाक उड़ाया गया है, जिससे बिरादरी के मान-सम्मान को आघात पहुंचा है। यह रागिनी सोशल मीडिया पर भी चल रही है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को विवादित कार्यक्रम की एक सीडी भी सौंपी है। इस अवसर पर फेडरेशन के जिला सचिव रमेश नहला, गुरनाम सिंह डूल्ट, कृष्ण कुमार जांडली, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


.
पुलिस बीट इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के खिलाफ रागिनी में जातिगत टिप्पणी करने पर डांसर सपना के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत की कानूनी राय लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती हैं सपना  
इस संबंध में सपना ने बताया कि दोनों समुदायों के प्रति गाई गई रागिनी और गीत उसी के हैं। लेकिन इससे पहले भी कई गायक ऐसी रागिनियां गा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed