{"_id":"664c38e5f1b5eb4ea607c150","slug":"rs-1-53-crore-was-stolen-from-the-house-of-a-widow-woman-in-village-hijrawan-kalan-of-fatehabad-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: घर में रखे जमीन बिक्री के 1.53 करोड़ रुपये हुए चोरी, महिला ने जीजा पर लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: घर में रखे जमीन बिक्री के 1.53 करोड़ रुपये हुए चोरी, महिला ने जीजा पर लगाया आरोप
Tue, 21 May 2024 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 May 2024 11:32 AM IST
सार
पीड़ित महिला के पिता और चाचा ने जमीन बेच कर मिले पैसे उसके पास रखे थे। महिला ने प्लास्टिक के कट्टों में नकदी भरकर संदूक में रखी थी।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
विस्तार
फतेहाबाद के गांव हिजरावां कलां में एक विधवा महिला के घर से 1.53 करोड़ रुपये चोरी हो गए। ये राशि बेची गई जमीन के थे और संदूक में रखे गए थे। महिला ने अपने ही जीजा पर चोरी करने के आरोप लगाए है। सदर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ साजिश के तहत चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में हिजरावां कलां निवासी गुरमीत कौर ने बताया कि 10 साल पहले उसके पति राज सिंह की मौत हो गई थी। अब वह अपने बच्चों 13 वर्ष की बेटी संदीप कौर व 9 साल के बेटे भरत सिंह के साथ अलग रहती है। उसके पिता और चाचा ने पिछले दिनों हिसार के बीड़ बगला क्षेत्र में जमीन बेची थी। जिसकी एक करोड़ 53 लाख की राशि उसके चाचा दलीप सिंह उसके पास रखकर गए थे।
उसने प्लास्टिक के कट्टे में भरे रुपये अपने संदूक में रखकर ताला जड़ दिया था। आरोप है कि 19 मई की रात्रि वह अपने बच्चों के साथ आंगन में सोई हुई थी। महिला के अनुसार रात को 3 बजकर 45 मिनट पर अचानक गेट खुलने की आवाज सुनाई दी। उसने तीन-चार लोगों को देख चोर-चोर की आवाज लगाई तो सभी भाग गए। आवाज सुनकर उसके ससुर व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद देखा तो कमरे के ताले टूटे थे और संदूक का कुंडा भी निकला हुआ था। संदूक से नकदी से भरे दो प्लास्टिक के बैग भी गायब थे। इसके बाद उसके चाचा व अन्य रिश्तेदार भी आ गए और सभी रुपये ढूंढते रहे।
विज्ञापन
आरोप है कि अजीतसर निवासी उसके जीजा काला के पास उसके दूसरे जीजा मढ़ निवासी कृष्ण का फोन आया कि पुलिस के पास मत जाना, रुपये उसके पास है। इसके बाद वह कृष्ण की तलाश करते रहे, वह नहीं मिला। महिला ने बताया कि उसके जीजा ने चार अन्य के साथ मिलकर यह राशि चोरी की हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।