फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rapist of Teenager gets 20 years in prison in Fatehabad

फतेहाबाद: किशोरी के दुष्कर्मी को 20 साल की कैद, जुर्माना भी लगाया

Fri, 23 Dec 2022 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 09:02 PM IST
सार

पुलिस ने 23 अक्तूबर 2021 को नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया था। मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। अदालत ने अभियुक्त को 20 साल की कैद व आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Rapist of Teenager gets 20 years in prison in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) के स्पेशल जज बलवंत सिंह की अदालत ने किशोरी के दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद व आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


इस मामले में रतिया पुलिस ने 23 अक्तूबर 2021 को नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर पंजाब के मानसा निवासी अमित उर्फ मीत के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया था कि अमित उर्फ मीत उसकी 17 साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। 11 नवंबर को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। किशोरी के मेडिकल में उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान युवक ने किशोरी के साथ मंदिर में प्रेम विवाह भी रचाया था। इस मामले में अदालत ने अमित को दोषी पाया। अदालत ने अभियुक्त को 20 साल की कैद व आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed