{"_id":"61332b488ebc3e7a1e70085e","slug":"police-have-arrested-sdo-and-supervisor-in-attack-case-on-beldaar-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने दो लाख रुपये देकर तुड़वाए थे बेलदार के हाथ-पैर, सुपरवाइजर ने की थी रेकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलासा: जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने दो लाख रुपये देकर तुड़वाए थे बेलदार के हाथ-पैर, सुपरवाइजर ने की थी रेकी
Sat, 04 Sep 2021 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:46 PM IST
सार
एसडीओ आशीष ने बेलदार विनोद द्वारा बार-बार आरटीआई लगाने से तंग आकर हमला करवाने की प्लानिंग बनाई। इसमें सिरसा के एक व्यक्ति को शामिल किया गया।
विज्ञापन
डीएसपी दलजीत सिंह(
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद में जनस्वास्थ्य विभाग के बेलदार विनोद पर हमला करने के मामले में बड़ा खुलासा हो गया है। फतेहाबाद में पहले और अब फिलहाल पंचकूला में तैनात एसडीओ आशीष गर्ग ने ही बेलदार विनोद पर हमला करवाया था। हमला करवाने के लिए एसडीओ ने दो लाख रुपये की सुपारी दी थी और एक लाख रुपये एडवांस दे दिए थे। बेलदार विनोद की जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात सुपरवाइजर मदन लाल ने रेकी की थी।
विज्ञापन
शहर पुलिस ने मामले में एसडीओ आशीष गर्ग और सुपरवाइजर मदन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में सामने आया है कि इस मामले में सिरसा का एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है जिसने हमला करवाने के लिए दो लाख रुपये में डील करवाई थी और चार हमलावर भेजे थे। हालांकि अभी पुलिस ने डील करवाने वाले सिरसा निवासी व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
एसडीओ ने आरटीआई से तंग आकर करवाया हमला
बेलदार विनोद पर किए गए हमले के मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी दलजीत बैनीवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए शहर पुलिस टीम जुटी हुई थी। मामले में नामजद एसडीओ और जेई को शामिल कर जांच की गई। पूछताछ में सामने आया है कि एसडीओ आशीष ने बेलदार विनोद द्वारा बार-बार आरटीआई लगाने से तंग आकर हमला करवाने की प्लानिंग बनाई। इसमें सिरसा के एक व्यक्ति को शामिल किया गया। जिसने हमलावर उपलब्ध करवाए। सुपरवाइजर मदन भी इसमें शामिल था। मदन ने हमलावरों का विनोद का घर दिखाया था। सुबह जब वह डयूटी पर आने लगा तो प्लानिंग के मुताबिक हमलावरों ने रतिया रोड पर हमला कर दिया।
विज्ञापन