फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Notice to the owners of 11 houses for wasting water in village Hijrawan Kalan of Fatehabad

फतेहाबाद: पीने के पानी से उगा रहे थे सब्जियां, 11 मकान मालिकों को नोटिस 

Wed, 04 May 2022 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 11:11 PM IST
सार

गांव हिजरावां कलां में पानी व्यर्थ बहाया जा रहा था। अधिकारियों ने इसपर कार्रवाई की। इसमें कनेक्शन अवैध मिले। 

विज्ञापन
Notice to the owners of 11 houses for wasting water in village Hijrawan Kalan of Fatehabad
पानी के अवैध कनेक्शन को काटती जन स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव हिजरावां कलां में पानी व्यर्थ बहाने पर 11 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। पीने के पानी का प्रयोग सब्जियां उगाने में किया जा रहा था और कई घरों में अवैध कनेक्शन मिले। इसके अलावा कई जगह पर बिना टेप पानी की सप्लाई चल रही थी। 

विज्ञापन


जल संरक्षण अभियान के तहत शर्मा चंद्र लाली जिला सलाहकार के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची। टीम ने पाया कि गांव के काफी घरों में पीने के पानी से लोग सब्जियों की सिंचाई कर रहे थे। यहां पर पानी की सप्लाई बिना टेप चल रही है। जांच के दौरान टीम को 11 घर ऐसे मिले, जिन्हें टीम ने नोटिस जारी किया। लाली ने कहा कि जो लोग पीने के पानी सप्लाई से सब्जियां उगाने में प्रयोग कर रहे वह अपने कनेक्शनों को तुरंत प्रभाव से काटे अन्यथा विभाग उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


इसके साथ साथ ऐसे घरों को भी चयनित किया गया है, जिन घरों में पीने के पानी के नलों पर बंद करने वाली टेप नहीं लगी हुई यदि उन पर उपभोक्ता टेप नहीं लगवाते तो विभाग ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शर्मा चंद्र लाली ने बताया कि विभाग द्वारा सप्लाई के माध्यम से पीने का पानी दिया जाता है इसलिए सभी उस पानी को पीने के लिए प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कार्यों में प्रयोग करने से गांव के काफी लोग पीने के पानी से वंचित हो जाते हैं। इसलिए उपभोक्ता अपनी जिम्मेदारी को समझें और विभाग का सहयोग करें। इस मौके पर सुभाष चंद्र कनिष्ठ अभियंता, मदन लाल खंड संयोजक व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed