Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mobile and cash looted from a shopkeeper in Tohana

Haryana Crime: टोहाना में बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, कैश व मोबाइल लूटा, तीन आरोपियों ने की वारदात

Tue, 22 Apr 2025 12:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Apr 2025 12:19 PM IST
सार

हरियाणा के टोहाना में बदमाशों ने एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सोमवार रात की है। तीन आरोपी बुजुर्ग दुकानदार से उसका मोबाइल, कैश और दुकान की चाबी छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Mobile and cash looted from a shopkeeper in Tohana
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के गांव अकावाली में दुकानदार से लूट हुई है। टोहाना अपने घर वापस लौट रहे एक बुजुर्ग दुकानदार से जमालपुर दमकोरा रोड पर तीन व्यक्तियों ने मारपीट कर मोबाइल, नकदी व दुकान की चाबी छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। 

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी शादी राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। 
विज्ञापन




टोहाना के रामनगर निवासी इंद्रपाल ने बताया कि वह गांव अकावाली में कई वर्षों से किराने की दुकान कर रहा है। सोमवार रात करबी 10 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जमालपुर से दमकोरा रोड पर पहुंचा तो सड़क पर खड़े तीन व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसपर हमला कर मारपीट की। इस दौरान उसने विरोध भी किया लेकिन आरोपी उसका मोबाइल फोन, 8500 रुपये कैश और दुकान की चाबी छीन ली। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 3(5) के तहत केस दर्ज शुरू कर दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed