फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman found hanging in Fatehabad Ratia

Fatehabad: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 15 Feb 2023 04:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Feb 2023 04:31 PM IST
सार

फतेहाबााद के रतिया में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से मौत का मामला सामने आया है। मामले में लुधियाना से आए मृतका के मायके वालों ने ससुराल जनो पर दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Married woman found hanging in Fatehabad Ratia
मृतक विवाहित और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतिया में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकने से मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में लुधियाना से आए मृतका के मायके वालों ने ससुराल जनो पर दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


विवाहिता के परिजनों ने लगाया दहेज प्रताडऩा का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी अगर इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वह शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने को मजबूर होंगे विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर शहर के अनेकों गणमान्य लोग भी नागरिक हॉस्पिटल में एकजुट हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल में रखवाया गया है मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed