फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman accused brother in law and sister in law son of rape In Fatehabad

Fatehabad: विवाहिता ने देवर व ननद के बेटे पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, पति समेत पांच पर मामला दर्ज

Thu, 01 Jun 2023 01:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Jun 2023 01:58 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह हिसार क्षेत्र के एक गांव निवासी है और उसकी शादी 2007 में फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र के गांव में में एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसका पति व देवर उसे तंग करने लगे। आरोप है कि देवर उसकी मर्जी के बिना बार-बार उससे गलत काम करता था।

विज्ञापन
Married woman accused brother in law and sister in law son of rape In Fatehabad
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित ने एक महिला ने अपने देवर व ननद के बेटे पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। आरोप है कि शादी के बाद से पति की मिलीभगत से देवर और ननद के बेटे द्वारा शारीरिक शोषण किया जा रहा है। सदर फतेहाबाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति, देवर, ननद के बेटे के अलावा सास सामेत पांच आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 34, 376(2)(एन), 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह हिसार क्षेत्र के एक गांव निवासी है और उसकी शादी 2007 में फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र के गांव में में एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसका पति व देवर उसे तंग करने लगे। आरोप है कि देवर उसकी मर्जी के बिना बार-बार उससे गलत काम करता रहा और उसकी ननद का बेटा भी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब उसके पति के इशारे पर ही हुआ। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed