{"_id":"6ab410101074e4e4630de7f8","slug":"community-policing-and-mission-shakti-teams-visited-schools-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157783-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में पहुंची कम्युनिटी पुलिसिंग व मिशन शक्ति टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में पहुंची कम्युनिटी पुलिसिंग व मिशन शक्ति टीम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को महुली थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और मोहल्लों में पुलिस टीम पहुंची। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट और मिशन शक्ति की टीम ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
अभियान के तहत टीम ने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जरूरत के अनुसार उन्हें सहायता और मार्गदर्शन भी दिया गया। पुलिस टीम ने बच्चों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी।
टीम ने बच्चों को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति होने पर वे घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस से संपर्क करें। मिशन शक्ति टीम ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन
पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि पुलिस के सीधे उनके बीच पहुंचने से बच्चों और अभिभावकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखने का अवसर भी मिलता है।