फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Manish and Tilak sent to judicial custody in fake passport case

फर्जी पासपोर्ट मामला: मनीष और तिलक न्यायिक हिरासत में, चंडीगढ़ से गिरफ्तार बलविंद्र दो दिन के रिमांड पर

Sun, 06 Feb 2022 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 09:55 PM IST
सार

आतंकी हैंडलर सहित दो के फर्जी पासपोर्ट के मामले में  गिरफ्तार मनीष और तिलक को तीन दिन का रिमांड पूरा होने पर दोबारा अदालत में पेश किया गया। तिलक की निशानदेही पर जाली सर्टिफिकेट प्रिंट करने वाला चंडीगढ़ का बलविंद्र गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Manish and Tilak sent to judicial custody in fake passport case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू व हरमनप्रीत के फर्जी पासपोर्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी मनीष और तिलक की तीन की रिमांड अवधि पूरी होने पर रविवार को दोनों को हरियाणा के फतेहाबाद में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं आरोपी तिलक की निशानदेही पर गिरफ्तार जाली मार्कशीट प्रिंट करने वाले चंडीगढ़ के बलविंद्र को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बलविंद्र से फर्जी दस्तावेज प्रिंट करवाने वालों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। इसके साथ ही यह भी पूछताछ की जाएगी कि कितने रुपये में किस-किस व्यक्ति ने अब तक उससे क्या-क्या जाली दस्तावेज प्रिंट करवाए हैं। दरअसल, बलविंद्र सिंह का चंडीगढ़ में प्रिंटिंग का काम है और बलविंद्र ने ही पासपोर्ट के लिए 10वीं के जाली सर्टिफिकेट प्रिंट किए थे।
विज्ञापन


बलविंद्र को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी तिलक की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है। बलविंद्र के ठिकानों पर छापेमारी के अलावा तीन दिन की रिमांड के दौरान आरोपी तिलक का मोबाइल भी पुलिस टीम ने बरामद किया है और उसकी सीडीआर व डाटा को रिकवर करके फर्जी पासपोर्ट से जुड़े नेटवर्क के बारे में पुलिस छानबीन करेगी। बलविंद्र के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस को फर्जी पासपोर्ट के मामले में कई लोगों के नाम आने की उम्मीद है औ सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ पुलिस करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक चार गिरफ्तार

आतंकी हैंडलर व हरमनप्रीत नाम के व्यक्ति के अहरवां गांव के पते पर बने फर्जी पासपोर्ट के केस में अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और करीब एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ पुलिस ने की है। अब तक गिरफ्तार आरोपियों में अहरवां का सतनाम सिंह, रतिया का मनीष, चंडीगढ़ के तिलक व बलविंद्र शामिल हैं। 

बलविंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया गया : एसपी

मनीष और तिलक की तीन दिन की रिमांड अवधि के दौरान बलविंद्र को पुलिस ने तिलक की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है। बलविंद्र ने ही जाली दस्तावेज प्रिंट किए थे। अपनी प्रिंटिंग प्रेस पर बलविंद्र ने ऐसे कितने जाली दस्तावेज प्रिंट किए इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बलविंद्र को जाली दस्तावेज बनाने के लिए कहां-कहां से कितने रुपए किस-किस ने दिए। - सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed