फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   man died in accident

साइकिल और स्कूटी में भिड़ंत में साइकिल सवार की मौत

Sun, 13 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना Updated Sun, 13 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

चंडीगढ़ रोड पर साइकिल व स्कूटी की भिड़ंत में साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रभाकर कॉलोनी निवासी 11वीं का छात्र करण देर शाम कोचिंग लेकर अपनी स्कूटी से घर वापस आ रहा था कि मिर्ची होटल के पास साइकिल सवार सड़क क्रास करते समय दोनो की भिड़ंत हो गई, जिसमें साइकिल सवार इंदिरा कालोनी निवासी 45 वर्षीय राजबहादुर सड़क पर दूर जा गिरा।
विज्ञापन


जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वो बेहोश हो गया। तो वहीं स्कूटी सवार पर भी सड़क पर गिरने से सिर पर चोट लगने से घायल हो गया स्कूटी सवार को अचानक उसके पड़ोसी द्वारा देखने पर तुरंत निजी अस्पताल भर्ती करवाया जबकि साइकिल सवार बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा रहा और लोडिंग रिक्शा चालक ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तो उसे रिक्शा में लादकर सामान्य अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर उपस्थित एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि मृतक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शव गृह में रखवा दिया है तथा मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed