फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ma student girl death, ma student girl accident death, train accident fatehabad

ट्रेन के चपेट में आने से एक छात्रा की मौत, दूसरी घायल

Fri, 17 Jun 2016 12:44 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 17 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
ma student girl death, ma student girl accident death,  train accident fatehabad
टेन हादसा - फोटो : amar ujala
एमए  का एग्जाम देकर लौट रही जाखल मंडी की दो छात्राएं देर शाम ट्रेन की चपेट में आ गई। रेलवे स्टेशन पर दिउल दहला देने वाली घटी घटना में एक छात्रा रचना की मौत हो गई जबकि दूसरी लड़की चेतन गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करने के लिए पुल न होने व जिस जगह घटना घटी वहां पर अंधेरा होने के कारण छात्रा की जान चली गई। घटना से मंडी में मातम का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंडी के सुरेश कुमार की 20 वर्षीय बेटी रचना और उसकी सहेली मास्टर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय  चेतना गर्ग पुत्री दुन्नी चंद गर्ग वीरवार को एमए कक्षा का एग्जाम देने के लिए सिरसा सेंटर गई थी। परीक्षा देने के बाद घरलौट रही थी कि हिसार से धूरी जाने वाली पेसेंजर ट्रेन से उतर कर वह मंडी स्थित अपने घरों की ओर जाने लगी तो रेलवे ट्रैक पार करते समय दूसरी ओर फिरोजपुर से जींद की ओर जाने वाली पेसेंजर ट्रेन नंबर 54046 डाऊन वहां पर आ पहुंची। जिससे दोनों छात्राएं ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना में छात्रा रचना को ट्रेन काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई जिसके चलते रचना की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली चेतन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना को देखते ही वहां से गुजर रहे अन्य यात्रियों ने शोर मचाया व घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि घायल छात्रा का उपचार चल रहा है व उसकी हालत अब ठीक है। दोनों छात्राएं एमए की परीक्षा देने गई थी। जहां सिरसा सेंटर से लौटते समय वह जाखल वापिस आ रही थी। घटना की जैसे ही जानकारी मंडी के अन्य लोगों को लगी तो मौके पर भारी हजूम एकत्रित हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने रोष जताया कि स्टेशन के इस पार से दूसरी पार जाने के लिए बना ब्रिज करीब चार सालों से टूटा पड़ा है। जिसके निर्माण को लेकर मंडी के लोग न केवल दर्जनों बार मांग कर चुके हैं बल्कि रेलवे विभाग अधिकारियों को एक बड़ा हादसा होने के बारे में चेतावनी भी दे चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी रेलवे प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही कार्रवाई
रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि ट्रेन के नीचे आने से एक छात्रा की मौत हुई है तथा दूसरी छात्रा घायल हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
16एफटीबीपी : जाखल स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आने से हुई एक छात्रा की मौत पर एकत्रित लोगों के बीच जांच करते पुलिस एवं रेलवे प्रशासनिक अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed