{"_id":"3d5df63fa93cce1554ccd2a62c8d3586","slug":"kidnep-track-driver-and-snactihg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने चालक का अपहरण कर कैंटर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने चालक का अपहरण कर कैंटर लूटा
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर स्थित गांव दरियापुर के पास सोमवार देर रात बदमाशों ने चालक का अपहरण कर लिया और उसका कैंटर लूट लिया। बदमाश चालक को रतिया के पास गांव में फेंक कर फरार हो गए।
चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घटनास्थल के एरिया को लेकर सदर और सिटी पुलिस असमंजस में रही। बाद में सदर पुलिस ने चालक को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव मदीना निवासी धर्मबीर पुत्र शोभाचंद सोमवार रात को गांव मंगाली जिला हिसार से आयशर कैंटर में माल लेकर सिरसा के हाइवे अड्डे के पास छोड़ने के लिए गया था। धर्मबीर के अनुसार रात को वह कैंटर लेकर वापस हिसार की तरफ लौट रहा था।
विज्ञापन
गांव दरियापुर के पास पीछे से आई एक बोलेरो गाड़ी तथा दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया और उसे जबरदस्ती बोलेरो गाड़ी में बिठा लिया। उसके बाद उसे रतिया के गांवों में घूमाते रहे। धर्मबीर के अनुसार उसे चंदोकलां गांव में फेंककर फरार हो गए। जिसके बाद उसने ग्रामीणों की सहायता से पुलिस को सूचना दी।
फतेहाबाद शहर पुलिस ने इस मामले में पहले कार्रवाई शुरू की लेकिन घटनास्थल सदर एरिया में आने के कारण वहां की पुलिस को सूचना दी गई। सदर पुलिस ने दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिकायत लेने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंटर चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विजेंद्र सिंह
सदर थाना प्रभारी