फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana State Narcotics Control Bureau, Fatehabad Unit seized 1 kg 50 grams of opium from drug smuggler

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो: फतेहाबाद यूनिट ने मध्य प्रदेश के नशा तस्कर से पकड़ी 1.50 किलो अफीम

Sat, 30 Sep 2023 02:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद की टीम  नरवाना, टोहाना से होते हुए कड़ैल चौक जाखल से रेलवे ओवरब्रिज जाखल के साथ सर्विस रोड पर रेलवे लाइन की तरफ जा रहे थे तो सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया।

विज्ञापन
Haryana State Narcotics Control Bureau, Fatehabad Unit seized 1 kg 50 grams of opium from drug smuggler
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद की टीम ने शक के आधार पर जाखल के रेलवे ओवरब्रिज के साथ सर्विस रोड पर एक नशा तस्कर को काबू करके उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम अफीम पकड़ी है। जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार केडीएसपी राज सिंह और फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह के नेतृत्व में एचएनसीबी यूनिट फतेहाबाद की एक टीम नशाखोरों की पड़ताल में जा रहे थे।

विज्ञापन


टीम में शामिल एएसआई रोशन लाल, मुख्य सिपाही गुरिंद्र पाल, महेश कुमार व राधेश्याम शहर फतेहाबाद, नरवाना, टोहाना से होते हुए कड़ैल चौक जाखल से रेलवे ओवरब्रिज जाखल के साथ सर्विस रोड पर रेलवे लाइन की तरफ जा रहे थे तो सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। उसने पुलिस पार्टी को देखकर एकदम रास्ता बदल लिया व कच्चे रास्ते से खेतों की तरफ जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस पार्टी की मदद से उसे काबू किया गया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी टोहाना शमशेर सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर काले रंग की मोमी प्लास्टिक थैली से 1 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुआ।
विज्ञापन


नशा तस्कर का नाम पूछने पर उसने खुद को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के शिव नगर साहिबा की बगिया तिगारा रोड का निवासी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश बताया। इस संबंध में थाना जाखल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फतेहाबाद यूनिट इंचार्ज ने बतलाया कि इसके अलावा इसके साथ कोई और संलिप्त हैं, उनको भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्रा सिंह ने बताया कि हरियाणा में नशे का व्यापार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed