फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Rs 1 crore 15 lakh recovered from brother-in-law and his associates in Mohali

Haryana: जीजा व उसके साथियों से मोहाली से 1 करोड़ 15 लाख रुपये बरामद, साली के घर से चुराई थी नकदी

Mon, 03 Jun 2024 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 10:43 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को रिमांड पर लिया है। नकदी छिपाने के लिए मोहाली में फ्लैट लिया था। जमीन बिक्री के बाद घर में 1.53 करोड़ की राशि रखी गई थी। 

विज्ञापन
Haryana: Rs 1 crore 15 lakh recovered from brother-in-law and his associates in Mohali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव हिजरावां कलां में महिला के घर से 1.53 करोड़ की नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा व उसके साथियों से 1.15 करोड़ की नकदी बरामद की है। आरोपियों ने मोहाली में किराए पर फ्लैट लेकर ये नकदी छिपा रखी थी।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अब तक जांच के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और चार आरोपियों से बाकी राशि की बरामदगी को लेकर पूछताछ चल रही है। मामले को लेकर एंटी नारकोटिक्स की टीम जांच कर रही है। सदर पुलिस ने इस मामले में 20 मई को हिजरावां कलां निवासी गुरमीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। महिला ने अपने जीजा व उसके साथियों पर चोरी के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक सदर पुलिस ने पिछले सप्ताह चोरी मामले में आरोपी जीजा गांव मढ़ निवासी कृष्ण कुमार उर्फ काला को काबू किया था। पुलिस ने पूछताछ व नकदी बरामदगी के लिए आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी पवन, गांव बीघड़ निवासी विरेंद्र उर्फ माडू, खुशी उर्फ खुशदीप, सिरसा निवासी गुरप्रीत को काबू किया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने मोहाली में एक फ्लैट से 1.15 करोड़ की नकदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस ने रविवार को गांव घासवां निवासी रणजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्ण और पवन न्यायिक हिरासत भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों से बाकी नकदी बरामद करने के लिए पूछताछ चल रही है।

जमीन बिक्री की आई थी राशि
हिजरावां कलां निवासी गुरमीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता और चाचा ने पिछले दिनों हिसार के बीड़ बगला क्षेत्र में जमीन बेची थी। जिसकी एक करोड़ 53 लाख की राशि उसके चाचा दलीप सिंह ने उसके पास रखकर गए थे। जिस पर उसने प्लास्टिक के कट्टे में भरे रुपये अपने संदूक में रखकर ताला जड़ दिया था।

19 मई की रात्रि वह अपने बच्चों के साथ आंगन में सोई हुई थी। रात को 3 बजकर 45 मिनट पर अचानक गेट खुलने की आवाज सुनाई दी तो तीन-चार लोग उसने देखे, जिस पर उसने चोर-चोर की आवाज लगाई तो सभी भाग गए और उसके ससुर व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद देखा तो कमरे के ताले टूटे थे और संदूक का कुंडा भी निकला हुआ था।

संदूक से नकदी से भरे दो प्लास्टिक के बैग भी गायब थे। आरोप लगाया था कि अजीतसर निवासी उसके जीजा काला के पास उसके दूसरे जीजा मढ़ निवासी कृष्ण का फोन आया कि पुलिस के पास मत जाना, रुपये उसके पास है। इसके बाद वह कृष्ण की तलाश करते रहे, वह नहीं मिला। महिला ने बताया था कि उसके जीजा ने चार अन्य के साथ मिलकर यह राशि चोरी की हैं।


चोरी मामले में 6 आरोपी पकड़े जा चुके है। आरोपियों से 1.15 करोड़ की नकदी बरामद हो चुकी है। फिलहाल मामले में अभी जांच जारी है। - कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, एएनसी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed