फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana Police arrested ten thousand prize crook from Gujarat

फतेहाबाद: 10 हजार का इनामी गुजरात के मेहसाना से गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला है आरोपी

Tue, 18 Jan 2022 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 09:44 PM IST
सार

आरोपी फतेहाबाद के गांव अहरवां में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइपलाइन से तेल चोरी का मास्टर माइंड है। फतेहाबाद पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Haryana Police arrested ten thousand prize crook from Gujarat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में पंजाब की रामा मंडी से बहादुरगढ़ जा रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम की अंडरग्राउंड पाइप लाइन से तेल चोरी की वारदात का मास्टर माइंड 10 हजार रुपये के इनामी को फतेहाबाद पुलिस ने गुजरात के मेहसाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रमेश उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव मथूरिया का रहने वाला है। 

विज्ञापन


सीआईए स्टाफ के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि रमेश पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। मामले में फतेहाबाद पुलिस को आरोपी के गुजरात में छुपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी गांव अहरवां में पाइप लाइन से आठ हजार लीटर तेल चोरी की घटना में मास्टर माइंड था। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और रमेश के रूप में पांचवीं गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 अक्तूबर को पकड़ा गया था मामला

गौरतलब है कि 29 अक्तूबर 2021 को फतेहाबाद के गांव अहरवां में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइप लाइन में लीकेज कर तेल चोरी का मामला पकड़ा गया था। पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर गांव करंडी निवासी राममूर्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोप था कि चोरों द्वारा यहां से करीब आठ हजार लीटर तेल चोरी किया था। इस मामले में फतेहाबाद सीआईए पुलिस ने तीन युवकों कृष्ण निवासी कुंडल भिवानी, रणजीत निवासी मैनिया जिला मैनपुरी (यूपी) तथा फिराद अली निवासी मुरादाबाद हाल बुध बाजार, नांगलोई, दिल्ली को नवंबर में गिरफ्तार किया था।



वहीं, चौथे आरोपी जितेंद्र उर्फ राजीव निवासी मैनपुरी (यूपी) को 12 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर उससे चार हजार रुपये बरामद किए थे। इस मामले में पांचवां आरोपी रमेश चंद्र फरार चल रहा था, उस पर भी पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed