फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Anganwadi worker accuses ration depot operator of rape

Haryana: आंगनबाड़ी वर्कर ने राशन डिपो संचालक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज कर जांच शुरू

Sun, 10 Sep 2023 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 10:29 PM IST
सार

आरोप है कि इसके बाद डरा-धमकाकर डिपो संचालक कई बार उसका जबरन शारीरिक शोषण करता आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haryana: Anganwadi worker accuses ration depot operator of rape
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक गांव निवासी दिव्यांग आंगनबाड़ी वर्कर ने राशन डिपो संचालक पर नशीला पदार्थ देकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिव्यांग आंगनबाड़ी वर्कर ने बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है।
विज्ञापन


आरोपी राशन डिपो संचालक ने उसके घर के साथ ही डिपो खोला हुआ है। आरोप है कि डिपो संचालक को हर माह आंगनबाड़ी वर्कर के हस्ताक्षर की जरूरत होती है, इसलिए वह उसे साइन करवाने के लिए बुला लेता था। आरोप है कि जून 2021 में उसे हस्ताक्षर के बहाने बुलाया और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


जब उसे होश आया तो उसने खुद को नग्न अवस्था में पाया और आरोपी पास ही मौजूद था। आरोप है कि डिपो संचालक ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद डरा-धमकाकर डिपो संचालक कई बार उसका जबरन शारीरिक शोषण करता आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed