फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud, money, cbi, raid, jaipur, fatehabad, harayana

जयपुर में करोड़ों का फ्रॉड करने वाले भाई-बहन की तलाश में सीबीआई की फतेहाबाद में छापामारी

Sat, 09 Jul 2016 11:55 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 09 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
fraud, money, cbi, raid, jaipur, fatehabad, harayana
सीबीआई की फतेहाबाद में छापामारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीबीआई जयपुर की टीम ने शुक्रवार देर रात को करोड़ों रुपये के फ्रॉड मामले में शामिल भाई-बहन की धरपकड़ के लिए फतेहाबाद से रतिया जाने वाली रोड़ पर स्थित भाटिया कॉलोनी में छापा मारा। जयपुर में हुए फ्रॉड के मामले में आरोपी भाई अशोक विरमानी-बहन शिल्पा विरमानी के घर में ना मिलने पर सीबीआई टीम ने उनके घर के बाहर नोटिस और पोस्टर चिपका दिए हैं और शहर थाने में भी नोटिस लगाया गया है। सीबीआई ने दोनों भाई-बहन की सूचना देने वाले को दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


अशोक विरमानी व शिल्पा विरमानी की16 अगस्त 2016 को कोर्ट में पेशी भी होनी है।
शहर फतेहाबाद की भाटिया कॉलोनी के रहने वाले अशोक विरमानी, उसकी बहन शिल्पा विरमानी और धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी निवासी सुरेश कुमार पर जयपुर की एक निजी कंपनी में काम करते समय करोड़ों रुपये के फ्रॉड किए जाने का आरोप है। जयपुर पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को जयपुर से आई सीबीआई की टीम ने इंस्पेक्टर रामकिशोर के नेतृत्व में भाटिया कॉलोनी पहुंची, लेकिन वहां अशोक-शिल्पा विरमानी घर बंद मिला। सीबीआई की टीम अशोक-शिल्पा की तलाश को लेकर जारी किए गए पोस्टर चिपका कर फतेहाबाद से वापस जयपुर लौट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिल्पा व अशोक फतेहाबाद की भाटिया कालोनी में एक किराये के मकान में रहते थे, लेकिन घटना के बाद से दोनों फरार है। दोनों की दबिश के लिए सीबीआई पहले भी रेड कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed