{"_id":"57853aec4f1c1b0e7913e48e","slug":"fraud-job-not-return-money-2-arrest-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
fatehabad
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव ब्राहमणवाला के युवक को बिजली निगम में लाइनमैन की नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ऐंठने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने बिजली कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ब्राहमणवाला निवासी दीपक ने आरोप लगाया था कि उसने आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक का डिप्लोमा किया है और वह पिछले काफी समय से बेरोजगार था। दीपक के आरोपों के अनुसार वर्ष 2014 में बिजली निगम में काम करने वाले भूना निवासी रणधीर सिंह व उसका साथी रमेश उससे नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये नकद ले गए।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद उसकी कहीं भी कोई नौकरी नहीं लगवाई। दीपक की शिकायत पर पुलिस ने 18 अप्रैल को रणधीर और रमेश के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने बिजली कर्मचारी भूना के वार्ड नं. 3 निवासी रणधीर सिंह और उसके साथी कुनाल निवासी देस राज को गिरफ्तार कर लिया ।
विज्ञापन