{"_id":"6bc9fb421f275c62a028bd2e63c3b7cc","slug":"fraud-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल साढे़ 18 हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल साढे़ 18 हजार निकाले
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात युवकों ने गांव गाजुवाला के एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर साढ़े 18 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण सुभाष चंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह बस स्टैंड रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने आया था। कुछ कारण से एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसके बाद वहां उपस्थित दो युवकों ने उसकी मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर मशीन खराब बताते हुए वहां से गायब हो गए।
विज्ञापन
उसके बाद शिकायतकर्ता भूना रोड पर आईजी कॉलेज शाखा के बाहर लगे एटीएम पर रुपये निकालने गया तो उसके मोबाइल पर लगातार तीन हजार, दस हजार, पांच हजार व पांच सौ रुपये उसके खाते से निकलने के संदेश आए। इस पर उसे शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
वह उसी समय बैंक की शाखा पहुंचा और खाता चेक किया। खाते से साढे़ 18 हजार रुपये की राशि निकल चुकी थी। उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत शहर थाने में दी।