{"_id":"818894ca3d8e8315e7b0a9fb7e830e07","slug":"fir-two-young-boys-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों पर केस, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों पर केस, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक गांव में एक नाबालिग युवक के साथ कुकर्म कर वीडियो क्लिपिंग बनाने के मामले में रतिया पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ कुकर्म करने, जान से मारने की धमकी देने, षड्यंत्र रचने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की धरपकड़ जारी कर दी है और कई गांवों में दबिश भी दी।
पुलिस को दिए बयान में छठीं कक्षा के नाबालिग बच्चे ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उसकी ढाणी का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर रोझावाली नहर पर ले गया था लेकिन वहां पर दो युवक विक्की व सोमी पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन
बच्चे ने आरोप लगाया कि विक्की और सोमी ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए बारी-बारी से कुकर्म किया और इस घटना की वीडियो बनाई और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित बच्चे ने पुलिस को बताया कि इस घटना के कुछ समय बीत जाने के बाद उक्त आरोपियों ने उसकी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ पुन: कुकर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित नाबालिग बच्चे के बयानों पर विक्की और सोमी के खिलाफ कुकर्म करने, जान से मारने की धमकी देने, षड्यंत्र रचने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की धरपकड़ जारी कर दी है और कई गांवों में दबिश भी दी।